window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); घोड़ाडोंगरी: नगर परिषद में जादू टोने करके अनियमितता से बचने का सहारा - MPCG News

घोड़ाडोंगरी: नगर परिषद में जादू टोने करके अनियमितता से बचने का सहारा

अजब गज़ब, सफाईकर्मी को सीएमओ आफिस में मिले नींबू और गेंहू के दाने

घोड़ाडोंगरी। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी अपने कारनामे के लिए हमेशा चर्चित रहती है लेकिन ये चर्चा का कारण कोई अच्छी उपलब्धि के लिए नही बल्कि खरीदी में भारी भृष्टाचार निर्माण कार्यों में अनियमितता विभिन्न शाखाओं में वर्षों से जमे कर्मचारियों का आतंक आमजनता को छोटे छोटे काम के बदले रिश्वत की मांग करना इन सब के लिए नगर परिषद हमेशा से सुर्खियों में रहती है लेकिन हाल के दिनों में जब से मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार फिर से बनी है और स्थानीय विधायक भाजपा का विजय हुआ है तब से दिन प्रतिदिन एक के बाद एक पोल खुलते जा रही है और नगर परिषद में बैठे कुछेक भृष्ट कर्मचारियों और खरीदी में लिप्त लोगो मे हड़कम्प मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के जागरुक लोगो और भाजपा के नेताओ ने नगर परिषद में हो रहे इस खेल के बारे में जानकारी लेकर मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है साथ ही नगर परिषद के साफ सुथरी छवि वाले सीएमओ ऋषिकान्त यादब ने भी लाखो के खरीदी के फर्जी बिल रोक दिए है और इन बिलो को बारीकी से जांच कर रहे है जिससे इस खेल में लिप्त लोगो की सांसे मानो अटक सी गई है भरी भय व्याप्त है और इस मामले में विधायक भी भारी नाराजगी व्यक्त कर चुकी है बताया जाता है कि अब इस पूरे कारनामे में लिप्त कर्मचारी नगर परिषद में सीएमओ के वशीकरण के लिए आफिस में टोने टोटके करवाना चालू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि प्रतिदिन सुबह कार्यालय खोलकर साफ सफाई और झाड़ू लगाने वाले कर्मचारियों को सीएमओ के ऑफिस मे नींबू और गेंहू के दाने मिले है जिसके बाद टोने टोटके को लेकर नगर परिषद में चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर कौन खुद को बचाने के लिए अब इस तरह के कारनामे कर रहा है।

Related posts

बंजारीडांड में निर्मित पानी टंकी पूर्णतः गुणवत्ता युक्त एवं निर्धारित मापदण्ड अनुरूप ग्राम मदनपुर एवं अमरपुर में निर्मित पानी टंकी का भी किया निरीक्षण

MPCG NEWS

टीएल बैठक में कलेक्टर दुबे ने सीएम हेल्पलाईन तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

MPCG NEWS

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में शिक्षक शिववेदी का योगदान और उनकी उपलब्धियां

MPCG NEWS

Leave a Comment