window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP में डॉक्टरों की हड़ताल, तपड़ते रहे मरीज, कमलनाथ बोले आवश्यक कदम उठाएं सरकार - MPCG News

MP में डॉक्टरों की हड़ताल, तपड़ते रहे मरीज, कमलनाथ बोले आवश्यक कदम उठाएं सरकार

भोपाल। मध्यप्रदेश में डॉक्टरों ने मंगलवार को सुबह 11 बजे ही ओपीडी बंद कर दी। संविदा कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी के बंगले का घेराव किया। हड़ताल के चलते मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीज इलाज के लिए दर-दर भटकते नजर आए। अस्पताल के बाहर घंटों बैठे रहे। इधर प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि संविदा स्वास्थ्य कर्मियों से संवाद स्थापित कर उनकी मांगो के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाएं, ताकि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से चलें और आम जनता एवं गंभीर मरीजों को असुविधा ना हो।

 

ग्वालियर। प्रदेश भर के साथ ही ग्वालियर में भी डॉक्टर डीएसीपी सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि कल से वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। क्योंकि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही है। देशभर में 10,000 से ज्यादा डॉक्टर हड़ताल पर हैं, जिनमें ग्वालियर के जीआरएमसी के साढ़े 350 और स्वास्थ विभाग के 140 डॉक्टर हड़ताल पर हैं। ऐसे में यदि आज कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है तो कल से डॉक्टर काम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे।

इंदौर। प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल से 52 जिला अस्पताल, 13 मेडिकल कॉलेज प्रभावित होंगे। इंदौर जिले में लगभग दो हजार डॉक्टर हड़ताल पर है।

जबलपुर। जिले भर में करीब 180 डॉक्टर हड़ताल पर है। डॉक्टरों ने सुबह 11 बजे से 1 बजे तक काम बंद रखा। हड़ताल के चलते अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग गई। आज शाम तक मांगें नहीं माने जाने पर डॉक्टर्स कल से पूरी तरह हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेगी। बीएचएमएस डॉक्टरों के भरोसे व्यवस्था रहेगी।

Related posts

VIDEO: रिश्वत लेते ANM का वायरल: डिलीवरी कराने के लिए मांगे पैसे, कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से हटाया

MPCG NEWS

दुखद खबर: चंद्रयान 3 मिशन की काउंटडाउन वाली आवाज, ISRO की वैज्ञानिक वलारमथी का निधन

MPCG NEWS

BIG ब्रेकिंग: मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ नहीं अब 200 करोड़ रुपये दो

MPCG NEWS

Leave a Comment