window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); गांधी की 154वी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वी जयंती मनाई गई - MPCG News

गांधी की 154वी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वी जयंती मनाई गई

कतरास। बाघमारा प्रखंड के मालकेरा दक्षिण पंचायत के सचिवालय में आज महात्मा गांधी की 154वी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वी जयंती मनाई गई।उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। इस मौके पर उपस्थित मालकेरा दक्षिण पंचायत के मुखिया बिनोद कुमार रजक ने कहा कि हमें गांधीवादी विचारधारा का आत्मसात करना चाहिए।राष्ट्रपिता गांधी ने कहा था कि देश को सुधारने से पहले हमें स्वयं को सुधारना चाहिए।लाल बहादुर शास्त्री हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी सादगी से रहकर देश और देशवासियों के लिए अपने प्राण निछावर कर दी।ऐसे महान सपूतों के सादगी पूर्ण जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर उप मुखिया पंचायत सेवक, रोजगार सेवक एवम वार्ड सदस्यआदि मौजूद थे।

रिपोर्टर मिलन पाठक

Related posts

चैनपुर गांव में मौके पर सीसी सड़क बनाई नहीं साढ़े 4 लाख रुपये बैंक खाते से आहरण कर किए गोलमाल ग्रामीणजनों ने जनपद पंचायत सीईओ सिलवानी से की शिकायत

MPCG NEWS

ग्राम पंचायत नानपोन निर्माण और विकास कार्यों के नाम पर भारी भ्रष्टाचार कार्यालय पर खर्च के नाम पर लाखों रुपए का गोलमाल एवं पंचायत दर्पण पोर्टल पर बिल ही नहीं अपलोड,

MPCG NEWS

MP Nursing breaking: हाईकोर्ट ने नर्सिंग छात्रों को दी बड़ी राहत

MPCG NEWS

Leave a Comment