window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); पीएम मोदी की गारंटी पूरी करने एक और बड़ा फैसला - MPCG News

पीएम मोदी की गारंटी पूरी करने एक और बड़ा फैसला

MP में भी आजीविका मिशन के तहत बनेगी लखपति दीदी

भोपाल। मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। पीएम मोदी की गारंटी (PM Modi’s guarantee) पूरी करने का एक और बड़ा फैसला राज्य सरकार ने लिया है। मध्य प्रदेश में भी आजीविका मिशन के तहत लखपति दीदी (Lakhpati Didi Yojana) बनेगी।

इस योजना के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अध्यक्ष होंगे। प्रदेश के 19 अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है। योजना के तहत 1 से 5 लाख रुपए तक बिना ब्याज स्व-सहायता समूह को सरकार देगी। मध्यप्रदेश में लखपति दीदी इनीशिएटिव बनाने के लिए सरकार ने अफसर को भी निर्देश दिए है। 19 अधिकारियों की कमेटी समय-समय पर ट्रेनिंग के साथ निगरानी भी रखेगी। (Lakhpati Didi Yojana 2024) इस के अंतर्गत सरकार महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ेगी और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। इस माध्यम से महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकेगी और मासिक रूप से कम से कम ₹10000 कमा सकेंगी।

Related posts

सूचना आयोग का बड़ा फैसला: सरकारी नौकरी में लगाया गया जाति प्रमाण पत्र पब्लिक डॉक्यूमेंट

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू की दस्तक: चिकन बिक्री पर प्रतिबंध, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

MPCG NEWS

Transfer ब्रेकिंग: बैतूल SP समेत 32 जिलों के बदले गए 75 IPS अधिकारी

MPCG NEWS

Leave a Comment