window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); कलेक्टर एसपी ने पुलिस लाईन में किया पौधरोपण जिले में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत सभी थाना परिसरों में किया गया पौधरोपण - MPCG News

कलेक्टर एसपी ने पुलिस लाईन में किया पौधरोपण जिले में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत सभी थाना परिसरों में किया गया पौधरोपण

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन 11 जुलाई 2024
जिले में चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ के तहत गुरूवार को पुलिस विभाग द्वारा जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में स्थित थाना परिसरों में पुलिसकर्मियों द्वारा पौधरोपण किया गया। रायसेन स्थित पुलिस लाईन में कलेक्टर अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल द्वारा पौधरोपण किया गया। कलेक्टर दुबे ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन हेतु शुरू किए गए एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत सम्पूर्ण जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से भी इस अभियान में सहभागिता कर पौधरोपण की अपील की है।
पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत सम्पूर्ण प्रदेश में पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस लाईन सहित जिले में स्थित सभी थाना परिसरों में लगभग 1500 से अधिक पौधे रोपित किए गए हैं। पुलिस लाईन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार एसडीओपी प्रतिभा शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों द्वारा भी पौधरोपण किया गया।

Related posts

सर्दी का असर:जिला अस्पताल के एसएनसीयू में 70 प्रतिशत बच्चे निमोनिया के भर्ती,सर्दी में बच्चों में निमोनिया होने के कई कारण

MPCG NEWS

सोम डिस्टिलरीज ग्रुप सेहतगंज की मनमानी पर आखिर कब लगेगी लगाम काले कारनामों से भरा पड़ा है कंपनी का इतिहास सरकार के लिए चुनौती बन गए

MPCG NEWS

राइजिंग स्टार डांस एकेडमी एवं ब्लू आईज डांस एकेडमी द्वारा पहली बार आयोजित डांस वर्कशाप में डांस इंडिया डांस शो की निशा ने 100 से अधिक कलाकारों को प्रशिक्षण दिया।*

MPCG NEWS

Leave a Comment