window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); ओड़ीसा ट्रिपल रेल हादसा: 233 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, घटनास्थल पर फैला, दर्दनाक मंजर - MPCG News

ओड़ीसा ट्रिपल रेल हादसा: 233 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, घटनास्थल पर फैला, दर्दनाक मंजर

सीएम ने घोषित किया एक दिन का राजकीय शोक, हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान

बालासोर। ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक इस हादसे की वजह से 233 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल है।
घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतकों की संख्या में अभी भी इजाफा हो सकता है। मौके पर राहत और बचाव दल अभी भी अभियान चला रहा है।

सीएम पटनायक ने घोषित किया एक दिन का राजकीय शोक

इस हादसे के बाद राज्यभर में एक दिन का राजकीय शोक की घोषणा की गई है। प्रदेश के सूचना विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है। पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा।

हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान

रेलवे ने इस हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा जबकि घायलों को 2-2 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। मामूली रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस बीच रेल मंत्री अश्विन वैष्णव बालासोर के लिए रवाना हो गए हैं। इस हादसे के चलते गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। यह कार्यक्रम शनिवार को होने वाला था।

Related posts

मछली पकड़ने गए बुजुर्ग की नदी में डूबने से मौत

MPCG NEWS

बैतूल: रात में भी शराब दुकान के सामने धरने पर डटी रही महिलाए, धरना स्थल पर ही बनाया खाना

MPCG NEWS

MP मौसम अलर्ट: कई जिलों में बारिश का अलर्ट, प्रदेश में इस दिन होगी मानसून की एंट्री

MPCG NEWS

Leave a Comment