राधावल्लभ शारदा बोले—अब हर मीडिया कर्मी को मिलेगा कानूनी सुरक्षा कवच
बैतूल/सारनी। सोमवार को सारनी में पत्रकारों की एकजुटता का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला, जब असेंबली ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश शासन के श्रम कानून परिषद सदस्य राधावल्लभ शारदा का आगमन हुआ। उनके स्वागत में जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने घोड़ाडोंगरी, बगडोना और सारनी में गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। इस दौरान पत्रकार साथियों में खासा उत्साह नजर आया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद इरेक्टर हॉस्टल में पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों और संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए राधावल्लभ शारदा ने नए श्रम कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब इन कानूनों के दायरे में प्रिंट मीडिया के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी शामिल किया गया है, जिससे मीडिया संस्थानों में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी को नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य हो गया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों और श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए श्रम कानूनों की जानकारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने पत्रकारों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार के शोषण या अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की।
बैठक में पत्रकारिता के मूल सिद्धांत—निष्पक्षता, सत्यता और जनहित—पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पत्रकारों के कर्तव्य, आचार संहिता और वर्तमान चुनौतियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। राधावल्लभ शारदा ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और उसकी जिम्मेदारी है कि वह निर्भीक और निष्पक्ष होकर सच्चाई को सामने लाए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
प्रांतीय उपाध्यक्ष नन्हे चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष गजेंद्र सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा साहू, उपाध्यक्ष नवीन सोनी, ब्लॉक उपाध्यक्ष शंकर साहू, मीडिया प्रभारी राहुल वर्मा, कैलाश पाटिल, संरक्षक नागेंद्र निगम, रामसिंह सिकरवार, स्वदेश तिवारी, ब्लॉक महासचिव आकाश ठाकुर, सचिव जीत आम्रवंशी, सचिव प्रवीर मंडल, कोषाध्यक्ष अमन रस्तोगी, दीनदयाल गुर्जर, कानूनी सलाहकार राकेश कठोतिया, विशाल घोड़की, रामकेश हनोते, सुनील गोडाने, गणेश जगदेव, बाबू सिंह, नामदेव गुजरे, विनि राय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

