window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); शादी के कार्ड बांटकर लौट रही थी दुल्हन: रास्ते में मौत ने रोका सफर - MPCG News

शादी के कार्ड बांटकर लौट रही थी दुल्हन: रास्ते में मौत ने रोका सफर

ट्रैक्टर ने छीनी दुल्हन की जिंदगी, 12 मई को चढ़नी थी डोली

बैतूल/शाहपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरगुन्दा में शादी की तैयारियों के बीच उस वक्त मातम पसर गया जब शादी के कार्ड बांटकर लौट रही युवती हीरा उईके की ट्रैक्टर से कुचल जाने पर मौके पर ही दुःखद मौत हो गई। बता दे की लोक सुविधा फाइनेंस की कर्मचारी, मृतका उषा उर्फ़ हीरा उईके की शाहपुर के मोतीढाना के पास भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। युवती मुलताई से शादी के निमंत्रण पत्र बांटकर लौट रही थी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। शाहपुर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी ट्रेक्टर चालक की तलाश में जुटी है।

बता दे की लोक सुविधा फाइनेंस की कर्मचारी थी मृतका हीरा, अपनी शादी की तैयारियों को लेकर काफी खुश थी। हीरा का विवाह 12 मई को प्रभात पट्टन के ग्राम देवझिरी में तय हुआ था। किन्तु खुशियां मातम में बदल गई।

Related posts

Betul ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार करने वाले नल जल योजना में के ठेकेदारों पर पेनाल्टी सहित ब्लैक लिस्टेड करने के दिये आदेश

MPCG NEWS

सारनी उपचुनाव: बेबी मनोज ठाकुर आज भरेगी नामांकन

MPCG NEWS

बाइक के फटे हुए साइलेंसर की आवाज बनी सर दर्द

MPCG NEWS

Leave a Comment