window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सारणी: 14 टन अवैध लोहा स्क्रैब से भरा ट्रक लगा पुलिस के हाथ - MPCG News

सारणी: 14 टन अवैध लोहा स्क्रैब से भरा ट्रक लगा पुलिस के हाथ

आखिर पावर प्लांट में किसकी साठगांठ से निकाला गया भारी मात्रा में अवैध लोहा स्क्रैब ?

सारणी। मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के मुख्य सुरक्षा गेट से लगभग 14 टन माल ज्यादा अवैध निकाला गया। इस बात की जानकारी सारनी थाना पुलिस को मिलते क्रमांक के ए 01 ए एच 7710 को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी।

इसी बीच ड्राइवर जब गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ तो पुलिस ने ट्रक को सीखें छतरपुर कोल माइंस के कांटे पर ले जाकर कांटा करवाया गया जिसमें बिल्टी के हिसाब से करीब 14 टन माल अतिरिक्त पाया गया अब इतनी बड़ी संख्या में ट्रक में अवैध माल का बाहर निकलना बिना सेटिंग के संभव दिखाई नहीं देता।

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब मध्य प्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी के सुरक्षा विभाग गेट पर तैनात रहते हैं तो फिर बिना किसी अधिकारी की मिलीभगत से स्टोर से और गेट से लगभग 14 टन स्क्रैप ज्यादा निकलना कैसे संभव है। अब चर्चा का विषय बना हुआ है कि सीएचपी, प्लांट के 3 अधिकारी और सुरक्षा विभाग के 2 अधिकारियों की मिलीभगत से इस पूरे खेल को अंजाम दिया जा रहे है।

छतरपुर माइंस में गाड़ी का जब काटा कराया गया तो एमपीबी के कांटे से निकला हुआ स्क्रैप लगभग 14 टन ज्यादा स्क्रैप ट्रक में पाया गया वहीं जब घोड़ाडोंगरी के तोल कांटे पर इसका वेट कराया गया वहां भी लगभग 14 टन एक्स्ट्रा स्क्रैप ट्रक में पाया गया फिर पुलिस द्वारा ट्रक को मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के कांटे पर जांच एवं पूछताछ के लिए ले जाया गया जहां सुरक्षा विभाग एवं सीएचपी व पावर जेनरेटिंग कंपनी के अधिकारीयो के सामने दोबारा कांटा कर गाड़ी को जप्त कर थाने ले जाया गया जहां आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

VIDEO: पुलिस-प्रशासन पर हमला: अंबेडकर की मूर्ति हटाने पहुंची टीम पर बरसे लाठी-पत्थर

MPCG NEWS

एमपी वर्किंग जर्नालिस्ट युनियन की ब्लॉक इकाई ने गणेश शंकर विद्यार्थी की मनाई जंयती

MPCG NEWS

Betul Accident: ट्रक और बस की भिड़ंत से दर्दनाक हादसा, 10 की हालत गंभीर, 40 यात्री घायल गम्भीर

MPCG NEWS

Leave a Comment