window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सड़क दुर्घटनाओं को रोकने स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ट्रेक्टर-ट्रालियों पर लगाया रेडियम - MPCG News

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने ट्रेक्टर-ट्रालियों पर लगाया रेडियम

 

दैनिक प्राईम संदेश जिला* *ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन

रायसेन, 19 दिसम्बर 2023
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गत दिवस आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा ट्रेक्टर-ट्रालियों से टकराने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ट्रेक्टर-ट्रालियों के पीछे रेडियम लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। कलेक्टर दुबे तथा जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया की पहल पर ट्रेक्टर-ट्रालियों के पीछे रेडियम लगाने का कार्य स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपे जाने का निर्णय लिया गया। जिसके पालन में मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ के निर्देशन में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा रायसेन में कृषि उपज मण्डी तथा दशहरा मैदान पहुंचकर ट्रेक्टर-ट्रालियों में रेडियम लगाने का कार्य किया गया, जिससे कि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही वाहन चालकों को तेज गति से वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश भी दी गई।

Related posts

लापरवाह शिक्षा विभाग के आगे नतमस्तक ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे

MPCG NEWS

विधायक डॉ चौधरी ने भानपुरगंज में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

MPCG NEWS

बेगमगंज में चल रहा कच्चे बिलों पर करोड़ों का सराफा कारोबार कच्चे बिल पर जीएसटी जोड़कर वसूल रहे है पैसा,पक्का बिल मांगने पर अलग से देना पड़ा 3% जीएसटी रायसेन सिटी में भी चल रहा जीएसटी में बड़ा खेल

MPCG NEWS

Leave a Comment