window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); दिव्यांग बालिका निकिता को दिव्यांग पेंशन के साथ-साथ खाद्यान्न पात्रता पर्ची का भी मिलेगा लाभ। - MPCG News

दिव्यांग बालिका निकिता को दिव्यांग पेंशन के साथ-साथ खाद्यान्न पात्रता पर्ची का भी मिलेगा लाभ।

कलेक्टर के निर्देश पर स्वीकृत हुई दिव्यांगता पेंशन

रायसेन, 19 दिसम्बर 2023

रायसेन जिले की सांची जनपद के ग्राम एरन निवासी बब्लू अपने दिव्यांग पुत्री कु. निकिता का दिव्यांग पेंशन स्वीकृति पत्र तथा खाद्यान्न पात्रता पर्ची मिलने से खुश हैं। उन्होंने कलेक्टर अरविंद दुबे तथा जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब निकिता को दिव्यांगता पेंशन के साथ शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ मिलने लगेगा।
उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर अरविंद दुबे को बब्लू ने अपनी दिव्यांग पुत्री कु. निकिता को दिव्यांग पेंशन प्रदान करने संबंधी आवेदन देते हुए बताया था कि उनकी 14 वर्षीय बेटी निकिता ऑखों एवं कानों से दिव्यांग है। इसके उपरांत भी उसे दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है और ना ही उसे खाद्यान्न पात्रता पर्ची का लाभ मिल रहा है। इस पर कलेक्टर अरविंद दुबे ने जनसुनवाई में उपस्थित सामाजिक न्याय विभाग के प्रशासनिक अधिकारी बृजेन्द्र शर्मा को बालिका निकिता का नियमानुसार दिव्यांग पेंशन प्रमाण पत्र बनवाने तथा पेंशन स्वीकृति संबंधी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। जिनके परिपालन में दिव्यांग बालिका निकिता का एक सप्ताह के भीतर दिव्यांग पेंशन स्वीकृति के साथ ही खाद्यान्न पात्रता पर्ची भी मिल गई है। निकिता का बैंक खाता नहीं होने पर बैंक में खाता भी खुलवाया गया। जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया द्वारा मंगलवार को कु. निकिता को दिव्यांग पेंशन स्वीकृति पत्र तथा खाद्यान्न पात्रता पर्ची प्रदान की गई ।

Related posts

फिल्मी दुनिया के मशहूर गायक मुकेश चंद्र माथुर को उनके 48वें पुण्यतिथि पर कलाकारों द्वारा दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

MPCG NEWS

परिवहन विभाग के पूर्व कर्मचारी सौरभ शर्मा और उसके साथी चेतन गौर पर लोकायुक्त छापे में

MPCG NEWS

15 दिसंबर को सूर्य का धनु राशि में प्रवेश शुरू होगा खरमास विवाह कार्य नहीं होंगे गृह प्रवेश पर भी रोक

MPCG NEWS

Leave a Comment