window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); शादी के कार्ड बांटकर लौट रही थी दुल्हन: रास्ते में मौत ने रोका सफर - MPCG News

शादी के कार्ड बांटकर लौट रही थी दुल्हन: रास्ते में मौत ने रोका सफर

ट्रैक्टर ने छीनी दुल्हन की जिंदगी, 12 मई को चढ़नी थी डोली

बैतूल/शाहपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरगुन्दा में शादी की तैयारियों के बीच उस वक्त मातम पसर गया जब शादी के कार्ड बांटकर लौट रही युवती हीरा उईके की ट्रैक्टर से कुचल जाने पर मौके पर ही दुःखद मौत हो गई। बता दे की लोक सुविधा फाइनेंस की कर्मचारी, मृतका उषा उर्फ़ हीरा उईके की शाहपुर के मोतीढाना के पास भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। युवती मुलताई से शादी के निमंत्रण पत्र बांटकर लौट रही थी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। शाहपुर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी ट्रेक्टर चालक की तलाश में जुटी है।

बता दे की लोक सुविधा फाइनेंस की कर्मचारी थी मृतका हीरा, अपनी शादी की तैयारियों को लेकर काफी खुश थी। हीरा का विवाह 12 मई को प्रभात पट्टन के ग्राम देवझिरी में तय हुआ था। किन्तु खुशियां मातम में बदल गई।

Related posts

मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में कलेक्टर दुबे की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

MPCG NEWS

रसूखदार खनिज माफिया जेसीबी पोकलिन मशीनों से वनभूमि राजस्व की जमीनों से मुरम भसुआ और काली मिट्टी का अवैध उत्खनन कर पहाड़ों की सूरत बदलने पर आमादा हैं

MPCG NEWS

चंद्रयान 3: रवानगी आज, चांद पर फतह के लिए होगी लॉन्चिंग, 40 दिन बाद छुएगा चांद

MPCG NEWS

Leave a Comment