window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मौसम ने ओढ़ी कोहरे कि चादर, कश्मीर सा दिखा मुलताई। मां ताप्ती को पहनाये ऊनी कपड़े - MPCG News

मौसम ने ओढ़ी कोहरे कि चादर, कश्मीर सा दिखा मुलताई। मां ताप्ती को पहनाये ऊनी कपड़े

बैतूल       जिला ब्यूरो रेशमा खान

मुलताई बैतूल जिले कि मुलताई तहसील मे पिछले दो दिनो दिनो से बारिश के चलते हर तरफ कोहरा छाया हुआ है।

माँ ताप्ती तलाब का अद्भुत नजारा सबका मन मोह रहा है।
बढ़ती ठंड के चलते मां ताप्ती को भी ऊनी और गर्म वस्त्र पहनाये गये।मां ताप्ती की पवित्र नगरी में दो दिनों से हो रही बारिश से अचानक ठंड बढ़ने लगी है, मंगलवार दिन भर जहा सूर्य देव बदलो के बीच लुका छुपी खेलते रहे, वहीं देर शाम को पूरे शहर में घना कोहरा छा गया। जिससे पूरा शहर का नजारा कश्मीर जैसा लगने लगा।जहा ठंड से बचने के लिए लोगो ने गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया वहीं मां ताप्ती के मंदिर में पुजारियों ने भी मां ताप्ती को गर्म ऊनी कपड़े पहनाए।
मां ताप्ती को गर्म और ऊनी कपड़े पहना देख दर्शन करने आने वाले भक्त और श्रद्धालुओ द्वारा मां ताप्ती के साथ सेल्फी ली गई और अपने कैमरे में मां ताप्ती की मन मोहक फोटो कैद करते दिखाई दिए। मां ताप्ती के साथ साथ अन्य मंदिरों में भी भगवानों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाए गए।

Related posts

गुरुनानक साहिब के मुलताईं आगमन से संबंधित जानकारी का बोर्ड लगाया जाए

MPCG NEWS

श्रीमद् भागवत गीता आध्यात्मिक ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

MPCG NEWS

सारणी के बुजुर्ग करेंगे अब मथुरा-वृंदावन की हवाई यात्रा, यहां करना होगा आवेदन

MPCG NEWS

Leave a Comment