window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); श्रीमद् भागवत गीता आध्यात्मिक ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ - MPCG News

श्रीमद् भागवत गीता आध्यात्मिक ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

तामिया।         राकेश कुमार बारासिया

विश्व के समस्त संस्थानों में बृहद एवं प्रमुख आध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तामिया सेवा केंद्र में नागरिकों में आध्यात्मिकता की ऊर्जा जागृत करने हेतु श्रीमद् भागवत गीता आध्यात्मिक ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमे राष्ट्रीय स्तर पर सेवा देने वाली जबलपुर की बीके वर्षा बहन ही इस आध्यात्मिक ज्ञान यज्ञ की कथा वाचक होंगे। तामिया नगर के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संचालिका बीके नीलू बहन ने सभी नगर वासियों से इस आध्यात्मिक श्रीमद् भागवत गीता का श्रवण करने के लिए अनुरोध किया है एवं आमंत्रित किया है यह कार्यक्रम दिनांक 16.12.2023 से प्रारंभ होकर दिनांक 22.12.2023 दिन शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक म्यूजिकल ड्रिल कराई जाएगी, तत्पश्चात दोपहर 2 से 5 प्रवचन का कार्यक्रम होगा इसके बाद रात्रि 8:30 से 9:30 तक नशा, तनाव, एवं खुशनुमा जीवन शैली पर शिविर कार्यक्रम रखा गया है तामिया नगर की सेवा केंद्र के साथ-साथ आसपास के सभी सेवा केंद्रों जैसे जुन्नारदेव, परासिया, अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सौसर, आदि सेवा केदो के भाई-बहन भी इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Related posts

ब्रेकिंग: 24 अगस्त को छिंदवाड़ा जाएंगे CM शिवराज, जामसवली में बनेगा हनुमान लोक

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा: पं. प्रदीप मिश्रा ने की कमलनाथ की तारीफ, कहा- आपने छिंदवाड़ा को दी नई पहचान

MPCG NEWS

मुलताई में डॉ अंबेडकर की जयंती पर निकली रैली

MPCG NEWS

Leave a Comment