window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मोक्षधाम न होने पर पंचायत कार्यालय परिसर में ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन। - MPCG News

मोक्षधाम न होने पर पंचायत कार्यालय परिसर में ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन।

जुन्नारदेव

विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत जमकुंडा में शव के अंतिम संस्कार को लेकर दुविधा बनी हुई है जिसके कारण आज ग्राम पंचायत कार्यालय में कुछ ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन कर मोक्ष धाम निर्माण की मांग की है। शासन की योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत में मोक्ष धाम निर्माण कार्य किया गया है लेकिन ग्राम पंचायत जमकुंडा में मोक्ष धाम नहीं होने के कारण शवों के अंतिम संस्कार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाल ही में बरसात के मौसम में भी अंत्येष्टि हो जाने पर भारी बारिश में तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ता है ऐसा ही एक वीडियो बरसात के मौसम में काफी वायरल हुआ था जिसमें ग्राम पंचायत जमकुंडा के निवासी तिरपाल ओढ़ कर शव  का अंतिम संस्कार कर रहे थे। तब भी प्रशासन द्वारा ग्राम वासियों को मोक्ष धाम की सुविधा नहीं दी गई ।

मोक्षधाम निर्माण को लेकर प्रशासन की समझाइश व आश्वासन के बाद माने ग्रामीण।पचायत कार्यालय परिसर से शव को ले जाकर किया अंतिम संस्कार।

मौके पर जुन्नारदेव जनपद पंचायत सीईओ रश्मि चौहान, नायब तहसीलदार राजीव नेमा, पंचायत अधिकारी डीएस भलावी, थाना प्रभारी राकेश सिंह बघेल, अंबाड़ा चौकी प्रभारी मिथुन ओसारी के अलावा पूर्व सरपंच प्रकाश कुमरे, उपसरपंच राकेश खरे, सचिव शालेवार के अलावा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

नए कानून को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में उपस्थित पत्रकारों को दी जानकार01 जुलाई 2024

MPCG NEWS

ग्राम पंचायत में एक बार फिर हुआ प्रधानमंत्री आवास का घोटाला। रोजगार सहायक द्वारा हितग्राही के खाते से निकाल लिए गए पैसे और नहीं बना प्रधानमंत्री आवास

MPCG NEWS

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिंगल क्लिक से रायसेन जिले की ढाई लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 30 करोड़ से अधिक राशि अंतरित की

MPCG NEWS

Leave a Comment