window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मोक्षधाम न होने पर पंचायत कार्यालय परिसर में ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन। - MPCG News

मोक्षधाम न होने पर पंचायत कार्यालय परिसर में ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन।

जुन्नारदेव

विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव अंतर्गत ग्राम पंचायत जमकुंडा में शव के अंतिम संस्कार को लेकर दुविधा बनी हुई है जिसके कारण आज ग्राम पंचायत कार्यालय में कुछ ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन कर मोक्ष धाम निर्माण की मांग की है। शासन की योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत में मोक्ष धाम निर्माण कार्य किया गया है लेकिन ग्राम पंचायत जमकुंडा में मोक्ष धाम नहीं होने के कारण शवों के अंतिम संस्कार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाल ही में बरसात के मौसम में भी अंत्येष्टि हो जाने पर भारी बारिश में तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ता है ऐसा ही एक वीडियो बरसात के मौसम में काफी वायरल हुआ था जिसमें ग्राम पंचायत जमकुंडा के निवासी तिरपाल ओढ़ कर शव  का अंतिम संस्कार कर रहे थे। तब भी प्रशासन द्वारा ग्राम वासियों को मोक्ष धाम की सुविधा नहीं दी गई ।

मोक्षधाम निर्माण को लेकर प्रशासन की समझाइश व आश्वासन के बाद माने ग्रामीण।पचायत कार्यालय परिसर से शव को ले जाकर किया अंतिम संस्कार।

मौके पर जुन्नारदेव जनपद पंचायत सीईओ रश्मि चौहान, नायब तहसीलदार राजीव नेमा, पंचायत अधिकारी डीएस भलावी, थाना प्रभारी राकेश सिंह बघेल, अंबाड़ा चौकी प्रभारी मिथुन ओसारी के अलावा पूर्व सरपंच प्रकाश कुमरे, उपसरपंच राकेश खरे, सचिव शालेवार के अलावा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

दिव्यांग दलित के घर मे दबंगों ने किया कब्जा रायसेन एंकर – रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा खरगोन में

MPCG NEWS

स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में शिवतला में प्रशासन गांव की ओर तथा जनकल्याण शिविर सम्पन्न

MPCG NEWS

वरुण खत्री बने युवा मोर्चा रायसेन मंडल के सदस्यता अभियान प्रभारी

MPCG NEWS

Leave a Comment