window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मुलताई: तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर पलटी , चालक घायल - MPCG News

मुलताई: तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर पलटी , चालक घायल

मुलताई। नेशनल हाईवे के बायपास मार्ग पर तेज गति से जा रही कार चालक के नियंत्रण खो देने से मार्ग के किनारे जाकर पलट गई दुर्घटना में कार चालक घायल हो गया। सोमवार सुबह इंदौर से नागपुर जा रही कार फोरलेन हाईवे के बायपास मार्ग के किनारे स्थित आवासीय कॉलोनी ड्रीमलैंड सिटी के शंकर मंदिर के पास चालक के नियंत्रण खो देने से अनियंत्रित हो गई और मार्ग के किनारे खंती में उतरकर पलट गई । दुर्घटना में कार चालक सुधीर पिता खेमराज पटले निवासी कटंगी जिला बालाघाट घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर डायल हंड्रेड वाहन मौके पर पहुंचा और घायल सुधीर को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। दुर्घटना में सुधीर को हल्की चोट आने के चलते उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Related posts

सारनी पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, तवा 1 में हुई वारदात के आरोपियों को 48 घंटे में किया गिरफ्तार

MPCG NEWS

MP में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद: माफिया ने पुलिस पर किया हमला

MPCG NEWS

सारणी: द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु, पर्चे और अनाउंसमेंट कर दिया गया शिव संदेश

MPCG NEWS

Leave a Comment