window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मध्य प्रदेश शासन का फरमान: रिटायरमेंट के बाद पुलिस अधिकारी पहन सकेंगे अपनी वर्दी, जारी हुआ आदेश.!!* - MPCG News

मध्य प्रदेश शासन का फरमान: रिटायरमेंट के बाद पुलिस अधिकारी पहन सकेंगे अपनी वर्दी, जारी हुआ आदेश.!!*

*!!.मध्य प्रदेश शासन का फरमान: रिटायरमेंट के बाद पुलिस अधिकारी पहन सकेंगे अपनी वर्दी, जारी हुआ आदेश.!!*

केन्द्र सरकार के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने भी रिटायरमेंट के बाद कुछ विशेष मौकों पर अपनी वर्दी पहनने की अनुमति दी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश में रिटायरमेंट के बाद भी अब पुलिस अधिकारी अपनी वर्दी पहन सकते हैं। प्रदेश सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। *हालांकि ये अनुमति सिर्फ आईपीएस अधिकारियों को दी गई है।* जारी हुए आदेश के मुताबिक आईपीएस अधिकारी जिस रैंक से रिटायर होते हैं उस रैंक की वर्दी वो रिटायरमेंट के बाद भी कुछ खास मौकों पर पहन सकते हैं।

 

*सरकार ने जारी किया आदेश*

 

केन्द्र सरकार ने पहले ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिया था जिसके बाद अब मध्य प्रदेश सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक रिटायरमेंट के बाद आईपीएस अधिकारी अपनी रिटायरमेंट के वक्त की यूनिफार्म खास मौकों जैसे सेरेमोनिएल ओकेशंस और पुलिस परेड में पहन सकते हैं। बता दें कि अभी तक पुलिस अधिकारी इन अवसरों में शामिल होने पर भी अपनी वर्दी नहीं पहन पाते थे।

Related posts

वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धों को भी मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ

MPCG NEWS

*जनसंपर्क_मंत्री ने की विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

MPCG NEWS

राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेशों की उड़ रही हैं धज्जियां,सीएसी और बीएसई की प्रतिनियुक्ति का कार्यकाल अप्रैल माह हो चुका है खत्म आजाद अध्यापक संघ5जताया विरोध

MPCG NEWS

Leave a Comment