window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); भगवान झूलेलाल जयंती पर हुए धार्मिक अनुष्ठान - MPCG News

भगवान झूलेलाल जयंती पर हुए धार्मिक अनुष्ठान

 

भव्य भंडारे का हुआ आयोजन शोभायात्रा में उमड़ा सिंधी समाज

जुन्नारदेव —- सिंधी समाज के आराध्य देव वरुण देवता के अवतार भगवान झूलेलाल की जयंती पर नगर के वार्ड क्रमांक 3 बावली स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया प्रातः 10:00 बजे से पूजन अर्चन एवं अभिषेक पश्चात आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ इसके उपरांत दोपहर 1:00 बजे से महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नगर वासी सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शाम के समय भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए वार्ड क्रमांक तीन स्थित झूलेलाल मंदिर में समापन की गई इस दौरान स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर चैन एवं शरबत का वितरण किया गया शोभा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में सिंधी समाज सहित स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

शारदीय चैत्र नवरात्रि पर्व के दशहरे पर सीधी हो जाती है मां काली कंकाली की टेढ़ी गर्दन दर्शन के लिए उमड़ता है देवी भक्तों का सैलाब

MPCG NEWS

शेविंग करा रहे युवकों पर जानलेवा हमला कर किया घायल

MPCG NEWS

साइबर ठग नए तरीकों से बना रहे शिकार तकनीक का इस्तेमाल कर वॉइस चेंज कर भेजते हैं संदेश

MPCG NEWS

Leave a Comment