window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); दर्दनाक हादसा: नहर में एंबुलेंस गिरने से डॉक्टर की मौत, प्रसूता को ले जा रहे थे अस्पताल - MPCG News

दर्दनाक हादसा: नहर में एंबुलेंस गिरने से डॉक्टर की मौत, प्रसूता को ले जा रहे थे अस्पताल

ड्राइवर की छुट्टी पर डाक्टर चला रहे थे एंबुलेंस

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल लाने के दौरान एंबुलेंस बेड़िया नहर में गिर गई। इस हादसे में 26 वर्षीय डॉक्टर महेंद्र डांगी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में गर्भवती महिला घायल हो गई। जिसे खरगोन जिला अस्पताल के ट्रामा वार्ड में भर्ती किया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि ड्राइवर की छुट्टी होने पर डॉक्टर खुद गाड़ी चलाकर मरीज को लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और यह दर्दनाक हादसा हो गया। लोगों की मदद से डॉक्टर और मरीज को एंबुलेंस से बाहर निकाला। हादसे में डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गर्भवती महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

Related posts

मुलताई: अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप मालिक की मौत

MPCG NEWS

VIDEO: कुबेरेश्वर धाम के रुद्राक्ष महोत्सव में 2 लाख की जगह पहुंचे करीब 10 लाख श्रद्धालु

MPCG NEWS

बैतूल Crime खुलासा: अवैध संबंध के चलते पड़ोसी ने युवक की हत्या कर ,पलंग पेटी में जलाया था शव

MPCG NEWS

Leave a Comment