window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); Betul News: जेसीबी मशीन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, जल जीवन मिशन के तहत नाली खोद रही थी जेसीबी - MPCG News

Betul News: जेसीबी मशीन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, जल जीवन मिशन के तहत नाली खोद रही थी जेसीबी

पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ दर्ज किया केस

मुलताईं। थाना क्षेत्र के ग्राम परमंडल में बुधवार की सुबह जल जीवन मिस्नबके तहत नाली खुदाई का कार्य कर रही जेसीबी मशीन के पीछे वाले बकेट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम परमंडल निवासी शरद पिता दिलीप गढेकर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 19 अप्रैल की सुबह 9.30 बजे उसके घर के सामने जेसीबी मशीन क्रमांक एमपी 48 बी 0805 से रोड किनारे नाली खुदाई की जा रही थी। उसके दादा तुलसीराम गढ़ेकर घर से निकलकर रोड पर जा रहे थे ।इस दौरान जेसीबी चालक ने लापरवाही पूर्वक जेसीबी से नाली खुदाई करते समय जेसीबी का पीछे वाला बकेट को ऊपर से नीचे की दबा दिया।जिससे तुलसीराम के सिर पर चोट आई।जिन्हें तुरंत कार से इलाज के लिए मुलताईं के सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने तुलसीराम का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। शरद की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जेसीबी चालक के खिलाफ धारा 304 ए भादवि के तहत केस दर्ज किया है।

Related posts

जनपद पंचायत कार्यालय से प्रिंटर एवं बेटरीया चोरी

MPCG NEWS

लोकेशन कटनी जिला कटनी संवाददाता सचिन तिवारी *स्थानीय नागरिकों और पुलिस स्टाफ ने दी थाना प्रभारी कुठला को भावभीनी विदाई* कटनी- पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा हाल ही में पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेशानुसार थाना कुठला में पदस्थ निरीक्षक अरविंद जैन को जिला अनूपपुर के लिए स्थानांतरण पर कार्य मुक्त किए जाने पर बुधवार को थाना परिसर कुठला में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधि एवं पुलिस स्टाफ के द्वारा टी. आई. अरविंद जैन का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के कार्यक्रम में थाना कुठला क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण एवं नागरिको ने अपने विगत 7 माह के कार्यकाल में टी. आई. अरविंद जैन के द्वारा थाना क्षेत्र में उत्कृष्ट कानून व्यवस्था, अपराधों की सार्थक सफल रोकथाम और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए थाना प्रभारी का सम्मान किया जाकर भावभीनी विदाई दी गई।

MPCG NEWS

सीएम राइस स्कूल में पहुचकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शिक्षक से नाराज होकर मचाया हंगामा,दिया धरना

MPCG NEWS

Leave a Comment