window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); तीन दिनों तक चलने वाला संतान कामना एवं संतान हितार्थ जीवित्पुत्रिका - MPCG News

तीन दिनों तक चलने वाला संतान कामना एवं संतान हितार्थ जीवित्पुत्रिका

🙏 हरि ॐ🙏;

तीन दिनों तक चलने वाला संतान कामना एवं संतान हितार्थ जीवित्पुत्रिका ( जिउतिया) पर्व का शुभारंभ गुरुवार ५ अक्टूबर से होकर ७ अक्टूबर तक चलेगा। जिउतिया व्रत का प्रथम संयम नहाए खाए गुरुवार ५ अक्टूबर को है, ५ अक्टूबर को शेष रात्रि उपरांत और गुरुवार ६अक्टूबर की प्रातः सूर्योदय से पूर्व व्रत के निमित्त ओठगन (सरगही) किया जा सकता है, किंतु ओठगन तड़के ४: १० (चार बजकर दस मिनट )से प्रातः ५:३० (पांच बजकर तीस मिनट) के मध्य कर लेना चाहिए। शुक्रवार ६ अक्टूबर को जितिया का व्रत एवं पूजन है, पूजन हेतु शुभ मुहूर्त दिवा ११: १० (ग्यारह बजकर दस मिनट ) से दिवा १:०१ (एक बजकर एक मिनट )तक एवं दिवा ३:५९ (तीन बजकर उनसठ मिनट )से संध्या ५:२६ (पांच बजकर छब्बीस मिनट) तक है । जिउतिया व्रत का पारण शनिवार ७ अक्टूबर को होगा, मिथिला एवं अन्य क्षेत्रीय पंचांग के अनुसार दिवा १०:३१(दस बजकर इकतीस मिनट) के बाद और वाराणसी पंचांग के अनुसार दिवा १०:२१(दस बजकर इक्कीस मिनट) के बाद ही पारण किया जा सकता है।

सभी शुभेच्छु मित्रों को जितिया व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं।

रिपोर्टर मिलन पाठक

Related posts

MP Board: 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम का परिणाम जारी, 70.46 प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए पास

MPCG NEWS

ज्योतिरादित्य सिंधिया बनेंगे MP के CM, क्या जैन मुनि की भविष्य वाणी होगी सच, VIDEO VIRAL

MPCG NEWS

VIDEO: पत्रकार ने जीतू पटवारी को सुनाई खरी-खोटी, कहा- मीडिया पर आरोप न लगाएं

MPCG NEWS

Leave a Comment