window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); चंद्रयान 3 की लैंडिंग आज: MP के स्कूलों में दिखाई जाएगी लाइव स्ट्रीमिंग, यहां देखे सीधा प्रसारण - MPCG News

चंद्रयान 3 की लैंडिंग आज: MP के स्कूलों में दिखाई जाएगी लाइव स्ट्रीमिंग, यहां देखे सीधा प्रसारण

सफल लैंडिंग के लिए महाकाल मंदिर में की गई विशेष भस्म आरती: VIDEO

भोपाल। चंद्रमा की सतह पर आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग (chandrayaan 3 landing) होगी। मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव दिखाई जाएगी। लोक शिक्षा संचनालय ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। शाम 5:30 से 6:30 बजे तक विशेष सभा आयोजित कर लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी। इधर, उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए विशेष भस्म आरती की गई है।

लोक शिक्षा संचनालय ने सभी स्कूलों में लाइव स्ट्रीमिंग के लिए संपर्क करने निर्देश दिये है। जो विद्यार्थी 23 अगस्त को लाइव स्ट्रीमिंग ना देख पाए, उन्हें अगले दिन रिकॉर्डिंग दिखाने का निर्देश दिया है। बच्चों को अब तक के चंद्रायन और आज की लाइव लैंडिंग दिखाया जाएगा। चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के उत्सव में आम लोग भी शामिल हो सकेंगे।

वहीं आंचलिक विज्ञान केंद्र में समारोह आयोजित होगा। चंद्र इमेजरी इंटरैक्टिव के माध्यम से चंद्रयान 3 मिशन की लैंडिंग साइट का टूर एवं इंटरैक्टिव सत्र होगा। चंद्रयान 3 लैंडर के सॉफ्ट-लैंडिंग पर विशेषज्ञ गहन विश्लेषण, व्याख्या एवं प्रश्नोत्तरी का सत्र आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 5:30 से 7:00 बजे तक होगा।

महाकाल मंदिर में विशेष भस्म आरती

इधर बुधवार को महाकाल मंदिर में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए विशेष भस्म आरती की गई। इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 23 अगस्त को लगभग 6 बजकर चार मिनट पर चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं भक्तों में भी इसे लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। भक्त भी अपने हाथों में फोटो लेकर बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए।

सीधा प्रसारण

चंद्रयान की लैंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाईट www.isro.gov.in, इसरो के अधिकृत यूट्यूब चैनल (इसरो ऑफिशीयल), इसरो के फेसबुक www.facebook.com/ISRO और दूरदर्शन के राष्ट्रीय टी.व्ही. चैनल पर 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे किया जाएगा।

Related posts

बैतूल ब्रेकिंग: पुलिस और परिवहन विभाग के हत्थे चढ़ी 93 लाख 77 हजार रुपए की शराब

MPCG NEWS

बड़ी खबर: बैतूल में 400 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरा 8 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

MPCG NEWS

Betul News: बड़े भाई की हत्या करने वाले छोटे भाई को आजीवन कारावास

MPCG NEWS

Leave a Comment