window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); घोड़ाडोंगरी–सारणी हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत - MPCG News

घोड़ाडोंगरी–सारणी हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत

जामखोदार निवासी ने मौके पर तोड़ा दम, घायल ऑटो चालक अस्पताल में भर्ती

बैतूल। घोड़ाडोंगरी–सारणी मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लोडिंग ऑटो चालक घायल हो गया। यह हादसा सुखाढाना और चोरपांढरा के बीच दोपहर करीब 12:15 बजे हुआ, जहां लोडिंग ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल का मंजर देखकर राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए।

बाजार का सामान लेकर सारणी आ रहा था ऑटो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारणी के गजानन वार्ड क्रमांक-6 निवासी दयालु साहू (50 वर्ष) अपने लोडिंग ऑटो (क्रमांक MP-48 ZF-3108) में बाजार का सामान लेकर सारणी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-48 MJ-9722) से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर के बाद पलटा ऑटो, युवक की मौके पर मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि लोडिंग ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान लाल पिता तातु शीलू (35 वर्ष), निवासी जामखोदार, सारणी के रूप में हुई है। हादसे में ऑटो चालक दयालु साहू भी घायल हुए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी भेजा गया।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही सारणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इनका कहना है

“चोरपांढरा के पास ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में जमखोदार निवासी लाल तातु की मौके पर मौत हो गई। ऑटो चालक दयाल साहू (50 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-6 सारणी, घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।”

जयपाल इनवाती, थाना प्रभारी, सारणी

Related posts

बैतूल ब्रेकिंग: आठ दिन से लापता युवक का जंगल में पेड से लटका मिला शव

MPCG NEWS

The Kerala Story: MP में फिल्म रहेगी टैक्स फ्री, कल वायरल हुए आदेश को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया फर्जी

MPCG NEWS

UPI Offline Payment : यूपीआई लाइट से बिना इंटरनेट के भेज सकते हैं रुपये

MPCG NEWS

Leave a Comment