window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); कमलनाथ ने BJP-RSS को दिया चैलेंज: बोले- राहुल गांधी से कर लें धर्म-अध्यात्म पर बहस - MPCG News

कमलनाथ ने BJP-RSS को दिया चैलेंज: बोले- राहुल गांधी से कर लें धर्म-अध्यात्म पर बहस

समझ में आ जाएगा किसके पास कितना ज्ञान…

मालवा। आगर मालवा में पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी और आरएसएस के लोगों को खुला चैलेंज दिया है। कमलनाथ ने कहा कि आरएसएस, बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद के लोग राहुल गांधी के साथ बैठ जाएं और धर्म-अध्यात्म पर बहस कर लें। पता चल जाएगा किसके पास कितना ज्ञान है। दरअसल, राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में कई धार्मिक स्थालों पर गए थे। जिसको लेकर बीजेपी उनको चुनावी हिंदू कह रही है।

इस का जबाव देते हुए कमलनाथ ने कहा, जितना ज्ञान राहुल को धर्म अध्यात्म का है, उतना ज्ञान बीजेपी आरएसएस और VHP को नहीं है। इतना ही कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा, बीजेपी ने राहुल गांधी की इमेज खराब करने के लिए हजारों करोड़ रुपए सोशल मीडिया में खर्च किया। असली राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सामने आए हैं। यात्रा में जुड़ रही भीड़ ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का ये अवतार देखकर बीजेपी डरी हुई है। यात्रा को तो अभी दो महीने ही हुए हैं, आप देखिएगा अगले दो महीने में क्या होगा, जब ये यात्रा कश्मीर पहुंचेगी।

कांग्रेस द्वारा चुनाव के लिए धर्म का प्लेटफार्म इस्तेमाल करने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि यात्रा कोई चुनाव के लिए नहीं हो रही है। अभी उत्तर से दक्षिण की यात्रा निकली है। मध्यप्रदेश बीच में आया तो यहां आए। अगली यात्रा शायद पूर्व से पश्चिम की निकले तो उसमें भी मध्यप्रदेश आ सकता है।

Related posts

कत्लखाने जा रहे 24 नग गौवंश समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, 30 किमी पीछा कर पकड़ा गौवंश से भरा आयसर ट्रक

MPCG NEWS

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग हुए मर्ज

MPCG NEWS

आयुष्मान फर्जीवाड़े में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, खाते से 15 लाख किए सीज

MPCG NEWS

Leave a Comment