window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, नौ घायलों का इलाज जारी - MPCG News

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, नौ घायलों का इलाज जारी

 

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में आज बुधवार की शाम अचानक आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे चार ग्रामीणों की मौत हो गई. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. जिसमें पति पत्नी सहित दो साल का मासूम भी है. इस घटना में एक अन्य की मौत भी हो गई है.

आज बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे आकाशीय बिजली के चपेट में आने से घायल हुए लोगों को अस्पताल में लाया गया था. बेलसर और बांसडीह गांव के कुल तेरह लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आए थे जिसमें चार लोगों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी. अन्य नौ घायलों का इलाज यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. फिलहाल इन सभी की हालात सामान्य है.

Related posts

MP में 1 करोड़ की अंग्रेजी शराब जब्त: कंटेनर के जरिए पंजाब से गुजरात में की जा रही थी सप्लाई

MPCG NEWS

मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना में संशोधन, अब कम से कम………….

MPCG NEWS

MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, नई सरकार, नया साल, नई टीम

MPCG NEWS

Leave a Comment