window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); VIDEO: MP में GRP पुलिस की हैवानियत: नाबालिग और महिला का बाल पकड़कर लाठियों से पीटा - MPCG News

VIDEO: MP में GRP पुलिस की हैवानियत: नाबालिग और महिला का बाल पकड़कर लाठियों से पीटा

कांग्रेस ने उठाए सवाल, बीजेपी बोली- ये गिद्ध प्रवृत्ति की राजनीति

भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी में दलित महिला और और उसके पोते की जीआरपी थाने में पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इस पर गंभीर सवाल उठाए है। घटना की पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत कई नेताओं ने घटना की निंदा की है और सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दलित आदिवासियों पर बढ़ रहा अत्याचार- कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में लगातार दलितों पर और आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उत्पीड़न की सारी सीमा पार हो रही है। सरकार को विपक्ष और आदिवासी के साथ दलित और पिछड़ा वर्ग जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आज दलित पीड़ित परिवार से मिलने पीसीसी चीफ कटनी जाएंगे और पूरी ताकत के साथ सरकार को आइना दिखाएंगे।

ये गिद्ध प्रवृत्ति की राजनीति- बीजेपी

वहीं कांग्रेस के कटनी मामले को लेकर दिए बयान पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता शिवम शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस गिद्ध प्रवृत्ति की राजनीति करती है। उन्होंने कहा उपद्रव या ऐसी छोटी-मोटी घटनाओं को लेकर कांग्रेस हमेशा सियासत करती है। कटनी का यह मामला लगभग 1 साल पुराना है, उसके बावजूद भी प्रदेश सरकार ने इस पर संवेदनशीलता दिखाई है। लेकिन कांग्रेस ऐसे ही विषयों की तलाश में रहती है जहां पर वह अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक सके। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा मध्य प्रदेश की सरकार प्रत्येक वर्ग के सामाजिक कल्याण के लिए संकल्पित है। प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ कठोरता निर्णय की कई तस्वीर प्रदेश के सामने है, कांग्रेस घटिया और रुचि मानसिकता का उदाहरण बनी है।

Related posts

12लाख 14हजार की लागत से बनेगा दिव्यांग पार्क महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने किया गया दिव्यांग पार्क का भूमिपूजन

MPCG NEWS

पार्षद इशरत बी पंचू खान ने भ्रमक खबरों का किया खंडन, मीडिया कर्मी से साक्ष्य प्रस्तुत करने की मांग

MPCG NEWS

MP ब्रेकिंग: ऑनलाइन सट्टेबाजी पर शिकंजा, क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

MPCG NEWS

Leave a Comment