window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); VIDEO: MP में नया ट्यूबवेल उगल रहा ज्वलनशील गैस - MPCG News

VIDEO: MP में नया ट्यूबवेल उगल रहा ज्वलनशील गैस

मची अफरा-तफरी, प्रशानिक टीम समझ से परे

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां नए ट्यूबवेल खनन के दौरान पानी के साथ ज्वलनशील गैस निकल रही है। साथ ही गड्ढे से आग भी निकल रही है। यह देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। अब तक प्रशासन की टीम नहीं पहुंची है।

यह मामला जिले की बड़ौदा तहसील का है। जहां जाखदा जागीर गांव में एक किसान के खेत में नया बोर खोदा जा रहा था। इस दौरान बोर से पानी के साथ ज्वलनशील गैस निकलने लगी। धरती से गैस और पानी निकल रहा था। जिसमें आग भी लगी हुई है।


इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। वहीं लोगों में अफरा तफरी मची हुई है। आसपास के रहवासियों में डर का माहौल है । कहीं कोई बड़ी घटना या हादसा न हो जाए।

Related posts

MP: भ्रष्टाचारी सरपंच-सचिव को 5 साल की जेल: सरकारी राशि गबन के मामले में सश्रम करावास

MPCG NEWS

ब्रेकिंग: फिर हैक हुआ पूर्व CM का सोशल मीडिया अकाउंट, रिकवरी में जुटे आईटी एक्सपर्ट

MPCG NEWS

MP ब्रेकिंग: दीपावली के दूसरे दिन यहां होता है खतरों का खेल, कमजोर दिल वाले इस वीडियो को ना देखें

MPCG NEWS

Leave a Comment