window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); VIDEO: 100-200 के चक्कर में क्लर्क की सेवा समाप्त, कलेक्टर ने किया बर्खास्त - MPCG News

VIDEO: 100-200 के चक्कर में क्लर्क की सेवा समाप्त, कलेक्टर ने किया बर्खास्त

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

इंदौर। कलेक्टरऑफिस की नकल शाखा में पैसे मांगने वाली क्लर्क के खिलाफ कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई की है। जूनी इंदौर तहसील में पदस्थ रेखा पाटिल को बर्खास्त कर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने एक्शन लिया है। रेखा पाटिल 27 अप्रैल 2013 से कलेक्टर ऑफिस की नकल शाखा में पदस्थ थी।

भ्रष्टाचार के विरुद्ध जिला प्रशासन का कड़ा रुख रहेगा। इस बात को प्रत्यक्ष रूप देते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने नकल शाखा में आवेदक से अनुचित पैसे मांगने पर क्लर्क रेखा पाटील को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। अपर कलेक्टर एवं उपाध्यक्ष समाधान समिति कलेक्ट्रेट इन्दौर के आदेश से 27 अप्रैल 2013 को श्रीमती रेखा पाटिल, कम्प्यूटर ऑपरेटर, को तहसील जूनी इन्दौर में अस्थाई रूप से कार्य करने के लिए आदेशित किया गया था।

उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रेखा पाटिल आवेदक से पैसों की मांग कर रही थी। यह कृत्य शासन एवं प्रशासन के नैतिक दायित्वों के प्रतिकूल है। जिसको दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने तहसील जूनी इंदौर में कार्यरत रेखा पाटिल की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।

Related posts

मद्य निषेध सप्ताह के तहत स्कूलों में निबंध और वाद–विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित

MPCG NEWS

शराबी पति के मारपीट करने से पत्नी ने डीजल डालकर स्वयं को आग लगाकर दी थी जान

MPCG NEWS

मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी 6 बीएलओ को किया निलंबित एक बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी

MPCG NEWS

Leave a Comment