window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); VIDEO: थाना प्रभारी को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, रिश्वत लेते वीडियो वायरल - MPCG News

VIDEO: थाना प्रभारी को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, रिश्वत लेते वीडियो वायरल

थाना प्रभारी लाइन अटैच, वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने की कार्रवाई

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के मंडी थाना प्रभारी (टीआई) हरी सिंह परमार को खुलेआम रिश्वत लेना महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने टीआई को लाइन अटैच कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार हरि सिंह परमार लंबे समय से मंडी थाने के प्रभारी टीआई है। सोशल मीडिया पर उनका रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने मंडी थाने के प्रभारी टीआई हरि सिंह परमार को लाइन अटैच कर दिया है।

 

बता दें कि कुछ माह पहले भी श्यामपुर थाने के प्रभारी टीआई अर्जुन जयसवाल भी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए थे। अब तक जिले में दो थानों के प्रभारी टीआई रिश्वत के मामले में पुलिस की छवि धूमिल कर चुके हैं।

Related posts

3 साल की नैंसी 30 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम

MPCG NEWS

MP में खाद लूटकांड : कांग्रेस MLA पर FIR होने पर 6 विधायकों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना, बाहर मिलने नहीं आए कलेक्टर

MPCG NEWS

4 वर्षीय बालक को निगल गया अधूरा निर्माण कूप। पंचायत कर्मियों की घोर लापरवाही, मचा हड़कंप।

MPCG NEWS

Leave a Comment