window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); VIDEO: रिश्वत लेते ANM का वायरल: डिलीवरी कराने के लिए मांगे पैसे, कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से हटाया - MPCG News

VIDEO: रिश्वत लेते ANM का वायरल: डिलीवरी कराने के लिए मांगे पैसे, कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से हटाया

कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से हटाया

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले का मामला ग्रामीण अंचल से जुड़ा है। जहां पर महिला की डिलीवरी करवाने के लिए एएनएम को रिश्वत के तौर पर पैसा देना पड़ता हैं, तब जाकर महिला की डिलीवरी होती है।

रतलाम जिले के सैलाना अंतर्गत बेड़दा उप स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम नीतू गौढ़ का पैसे मांगने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एनएम नीतू गौढ़ एक महिला की डिलीवरी करने पर पैसे लेती दिखाई दे रही है और कह रही है पैसे तो लगतें है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद जब ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जितेंद्र रायकवार से पूछा गया तो पहले बात टालते नजर आए, फिर उन्होंने कहा कि एएनएम पर कार्रवाई की है और वहां से हटा कर सैलाना बुलाया है।

वहीं इस मामले में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि उसे प्राइवेट तौर पर रखा गया था। एएनएम को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है, जल्द ही वहां अन्य को भेजा जाएगा।

Related posts

MP: पुलिस कस्टडी में किसान की मौत: हाईकोर्ट ने CBI को सौंपा केस

MPCG NEWS

लाड़ली बहना योजना फॉर्म की तारीख में बदलाव, अब इस तारीख से भरे जायेंगे फॉर्म

MPCG NEWS

राजस्व खनिज अधिकारी के संरक्षण में तीन पार्टनर बने रेत माफिया

MPCG NEWS

Leave a Comment