window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); VIDEO: आचार संहिता का उल्लंघन, बाइक सवार ने घर-घर फेंके PM मोदी और कृषि मंत्री की फोटो छपे झोले - MPCG News

VIDEO: आचार संहिता का उल्लंघन, बाइक सवार ने घर-घर फेंके PM मोदी और कृषि मंत्री की फोटो छपे झोले

CCTV में कैद हुए दो युवक, किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने बैग में रुपए होने का लगाया आरोप

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य कृषि मंत्री कमल पटेल के फोटो छपे झोले बांटने का मामला सामने आया है। इस मामले में नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार और तहसीलदार आरके झरबड़े जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मोहन बिश्नोई के घर पहुंचे, जहां उनसे बयान लिया गया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए। इसमें एक बाइक सवार और उसका साथी घर-घर झोले फेंकते नजर आ रहे है।

जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मोहन बिश्नोई ने रविवार को निर्वाचन आयोग और जिला अधिकारी ऋषि गर्ग को इसे लेकर शिकायत की गई थी। इसमें उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू है। इस बीच मोहल्ले में कुछ लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य कृषि मंत्री कमल पटेल की फोटो छपे झोले बांटे गए है। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। इसी के अगले दिन टीम मोहन बिश्नोई के बयान दर्ज करने पहुंची। उन्होंने टीम को मोहल्ले के घरों में झोले फेंकते हुए सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए।

इस पूरे मामले में सिविल लाइन थाना में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस उन दो बाइक सवारों की तलाश में जुटी हुई है। किसान कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा बैग में रुपए होने की बात भी कही गई थी। जिसका पुलिस द्वारा इनकार किया गया है। इन दोनों अज्ञात लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Related posts

Betul News: भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस के प्रदर्शन कर जलाया पुतला

MPCG NEWS

Betul Crime: रिश्ते की चाची के साथ दुष्कर्म कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

MPCG NEWS

MP में तेज रफ्तार बस पलटी, 3 की मौत: इंदौर से देवास जा रही थी

MPCG NEWS

Leave a Comment