window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); VIDEO: अनुकंपा नौकरी ज्वाइन कर लौटी महिला और उसके भाई को अज्ञात वाहन ने कुचला मौके पर मौत, देखिए वीडियो - MPCG News

VIDEO: अनुकंपा नौकरी ज्वाइन कर लौटी महिला और उसके भाई को अज्ञात वाहन ने कुचला मौके पर मौत, देखिए वीडियो

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद देखे वीडियो

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर गश्त कर रही पुलिस ने जिला अस्पताल की सफाई कर्मचारियों की मदद से दोनों मृतकों के शव को अस्पताल के फ्रिजर में रखवाया और आज सुबह शिनाख्त होने पर परिजनों की उपस्थिति में शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। फिलहाल पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बीती रात अनूपपुर नगर के वार्ड नंबर 9 तहसील के पास ग्राम सोनमौहरी निवासी मृतिका भागवती पति स्व. गोवर्धन सिंह धुर्वे उम्र 33 साल अपने भाई धनसिंह के साथ वन विभाग में सहायक वर्ग 3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए सीधी गई थी। वापस अनूपपुर आने में देर हो गई। इसलिए देर रात दोनों पैदल अनूपपुर के वार्ड नंबर 9 में रहने वाले अपने रिश्तेदार हीरालाल के यहां जा रहे थे। तभी इंदिरा चौक से जैतहरी की ओर जा रहा अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंदते हुए भाग गया। इस हदासे में दोनों भाई-बहन की मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया। मंगलवार की सुबह मृतकों के पास रखे बैग और थैले मिले आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज से परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों के आने पर शवों का डॉक्टर से पोस्टमार्टम किया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। देर रात होने के कारण मुख्य मार्ग पर अन्य कोई व्यक्ति ना होने से अज्ञात वाहन की जानकारी नहीं मिल सकी। फिलहाल पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Related posts

मुलताई: दहेज के लिए नवविवाहिता को प्रताड़ित करने वाले पति सहित परिवार पर केस दर्ज

MPCG NEWS

अस्थाई रोजगार सहायक और नल खोलने वाले मजदूर मलाईदार विभाग ही क्यों ?

MPCG NEWS

150 मजदूरों से 34 लाख की कथित उगाही से सड़क पर उतरे कोयलांचल के मजदूर

MPCG NEWS

Leave a Comment