window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); Transfer: भोपाल समेत 7 जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखिए पूरी लिस्ट - MPCG News

Transfer: भोपाल समेत 7 जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखिए पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 21 IAS अफसरों का तबादला

भोपाल। मध्यप्रदेश में शासन ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। प्रदेश के दर्जनभर से ज्यादा आईएएस अधिकारी (कलेक्टर) इधर से उधर किए गए हैं। इस आशय का आदेश शासन ने जारी किया है।

जारी नए आदेश के मुताबिक कौशलेंद्र विक्रम सिंह राजधानी भोपाल के कलेक्टर होंगे। इसी कड़ी में प्रतिभा पाल को उज्जैन नगर निगम कमिश्नर पद से हटाया दिया गया है वे अब रीवा कलेक्टर होंगी। ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल शाजापुर कलेक्टर बनाए गए है। हर्ष सिंह ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर होंगे। हर्षिका सिंह इंदौर निगम कमिश्नर बनी है।

7 जिलों के कलेक्टर बदले

कौशलेंद्र विक्रम सिंह बने भोपाल कलेक्टर, अविनाश लावनिया एमडी मप्र जल निगम, दिनेश जैन बने कलेक्टर नीमच, प्रतिभा पाल कलेक्टर रीवा, मयंक अग्रवाल कलेक्टर दमोह, किशोर कुमार कन्याल कलेक्टर शाजापुर, तन्वी हुड्डा कलेक्टर झाबुआ और सलोनी सिडाना कलेक्टर मंडला।

Related posts

राजस्थान से भोपाल जा रहा ढाई लाख रुपये का मावा ग्वालियर में पकड़ाया

MPCG NEWS

मुलताईं की प्रीति कुमरे ने 10वीं बोर्ड में प्रदेश की टॉप टेन सूची में बनाया स्थान

MPCG NEWS

पोस्टकार्ड ने किया कमाल: कलेक्टर ने 13 साल के बच्चे को बनाया स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर

MPCG NEWS

Leave a Comment