window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP में बैंक लूट कांड: दिनदहाड़े 12 करोड़ का सोना और 20 लाख कैसे की डकैती, DGP कैलाश मखवाना घटनास्थल पर रवाना - MPCG News

MP में बैंक लूट कांड: दिनदहाड़े 12 करोड़ का सोना और 20 लाख कैसे की डकैती, DGP कैलाश मखवाना घटनास्थल पर रवाना

बंदूक की नोक पर 20 मिनट में डकैती, मैनेजर पर हमला बिना सुरक्षा गार्ड चल रहा था बैंक

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पांच सशस्त्र बदमाशों ने शहर के बीचों-बीच स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में दिनदहाड़े डकैती को अंजाम दे दिया। करीब 12:50 बजे दो बाइकों पर पहुंचे बदमाश बैंक में घुसे और कर्मचारियों व ग्राहकों को बंधक बनाकर पूरे बैंक में आतंक मचा दिया।

20 मिनट तक बैंक में मचा तांडव, फायरिंग कर फैलाई दहशत

बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की और बैंक मैनेजर से तिजोरी की चाबियां मांगीं। विरोध करने पर मैनेजर के सिर पर बंदूक की बट से वार किया गया। करीब 20 मिनट तक बैंक के अंदर उत्पात मचाने के बाद आरोपी 20 लाख रुपये नकद और गोल्ड लोन के एवज में रखे करीब 10 किलो सोने को पिट्ठू बैग में भरकर फरार हो गए। बैंक प्रबंधन के अनुसार लूटा गया सोना करीब 12 करोड़ रुपये का है, जबकि पुलिस फिलहाल इसकी कीमत 5 करोड़ रुपये बता रही है।
घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री मौके पर पहुंचे और तत्काल कार्रवाई करते हुए चार विशेष टीमें गठित कर दी गईं। आरोपियों की तलाश के लिए उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस की भी मदद ली जा रही है। शहर में हाई अलर्ट जारी कर नाकेबंदी कर दी गई है।

सुरक्षा में बड़ी चूक: बिना गार्ड के चल रहा था बैंक

सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि जिस बैंक में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और सोना रखा गया था, वहां कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। इस लापरवाही ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर पुलिस ने एक देसी कट्टा बरामद किया है।

वहीं, डीजीपी कैलाश मकवाना देर रात सिंगरौली पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस शहरभर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान कर इनाम भी घोषित किया गया है। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने न केवल पुलिस, बल्कि पूरे सिस्टम की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Related posts

पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने कमलनाथ से की मुलाकात, कांग्रेस से लड़ सकती हैं चुनाव

MPCG NEWS

MP ब्रेकिंग: दीपावली के दूसरे दिन यहां होता है खतरों का खेल, कमजोर दिल वाले इस वीडियो को ना देखें

MPCG NEWS

Betul Live: सुरक्षित निकला तन्मय, लेकिन नही अस्पताल में तोड़ा दम

MPCG NEWS

Leave a Comment