window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP: एक दिन के लिए कलेक्टर बनेगा 9वीं का छात्र, कलेक्टर ने खुद कलेक्ट्रेट आकर कुर्सी में बैठने का दिया न्योता - MPCG News

MP: एक दिन के लिए कलेक्टर बनेगा 9वीं का छात्र, कलेक्टर ने खुद कलेक्ट्रेट आकर कुर्सी में बैठने का दिया न्योता

कलेक्टर ने खुद कलेक्ट्रेट आकर कुर्सी में बैठने का दिया न्योता

डिंडोरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में संविधान दिवस के अवसर पर समता के अधिकार की पहल की गई है। कलेक्टर विकास मिश्रा ने 9वीं कक्षा के छात्र रूद्र प्रताप झारिया को एक दिन का कलेक्टर बनने का तोहफा दिया है। उसे सोमवार के दिन कलेक्ट्रेट आने का आमंत्रण भी दिया है।

शनिवार के दिन सुबह मॉडल स्कूल धनुवासागर सागर के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर विकास मिश्रा ने छात्रों से चर्चा के दौरान उनकी इच्छा जानी। जिसमें नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र रूद्र प्रताप झरिया ने कलेक्टर बनने की इच्छा जाहिर की थी। जिस पर कलेक्टर ने उसकी इच्छा को पूरी करते हुए संविधान दिवस के अवसर पर 1 दिन का कलेक्टर बनाए जाने का आश्वासन छात्र को उपस्थित अधिकारियों के बीच दिया है।

जानकारी अनुसार कलेक्टर ने छात्र को सोमवार के दिन कलेक्ट्रेट आने का आमंत्रण भी दिया है। कलेक्टर विकास मिश्रा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छात्रों में अपने लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ने की ललक पैदा करना होगा। इसके लिए छात्रों को और शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित करना बहुत जरूरी है। जिससे छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा के दरवाजों पर टॉपर विद्यार्थियों के नाम की नेम प्लेट लगाई जाए। जिससे कक्षा में अध्यनरत अन्य छात्रों को भी अच्छा परीक्षा परिणाम प्राप्त कर अपना नाम लगाने की भावना जागृत होगी। जिला कलेक्टर के सरल और सहज व्यवहार से जहां छात्र प्रभावित हुए, वहीं छात्रों में शिक्षा अध्ययन को लेकर गजब का उत्साह भी देखा गया।

Related posts

टांडा बरूड थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब का परिवहन करने वालो के विरुद्ध 

MPCG NEWS

राजस्थान से भोपाल जा रहा ढाई लाख रुपये का मावा ग्वालियर में पकड़ाया

MPCG NEWS

घोड़ाडोंगरी: संविदा कर्मियों के भरोसे घोड़ाडोंगरी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना – अधिकारी शिविर से मिले गायब

MPCG NEWS

Leave a Comment