window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); घोड़ाडोंगरी: संविदा कर्मियों के भरोसे घोड़ाडोंगरी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना - अधिकारी शिविर से मिले गायब - MPCG News

घोड़ाडोंगरी: संविदा कर्मियों के भरोसे घोड़ाडोंगरी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना – अधिकारी शिविर से मिले गायब

नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में नदारद रहते हैं कर्मचारी अधिकारी, मुख्यमंत्री लाडली बहना जैसी महत्वकांक्षी योजना को भी नहीं दे रहे अहमियत

घोड़ाडोंगरी। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत नगर परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा लगाए जा रहे शिविर संविदा कर्मियों के भरोसे चल रहे हैं एक भी जिम्मेदार अधिकारी मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना को गंभीरता पूर्वक क्रियान्वयन कराने के लिए शिविर में उपस्थित नहीं रहते आज वार्ड क्रमांक 6 में आईसीडीएस कार्यालय के सामने नगर परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना की योजना के तहत शिविर लगाया गया जिसमें देखा गया कि बड़ी संख्या में महिलाएं तो पहुंच रही हैं लेकिन शिविर की पूरी व्यवस्था नगर परिषद के 3 संविदा कर्मचारी संभाले हुए हैं। दोपहर 2:30 बजे तक स्थिति यह है कि करीब 20 महिलाओं का फॉर्म ऑनलाइन दर्ज हुये है। नगर परिषद में प्रभारी सी एम ओ और स्टाफ होने के बावजूद मुख्यमंत्री की बहना घोड़ाडोंगरी में परेशान होते देखा गया है आए दिन मात्र औपचारिकता बतौर शिविर लगाए जा रहे हैं परंतु उसके बाद भी शिविर एक भी जिम्मेदार कर्मचारी अधिकारी शिविर में दिखाई नहीं दिये।

Related posts

VIDEO: पांढुर्णा CMO के घर चोरी, लगातार अलमारी से रुपए हो रहे थे गायब

MPCG NEWS

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजनाः महिलाओं के लिए सबसे जरूरी खबर

MPCG NEWS

कलेक्टर दुबे ने राजस्व महाअभियान 2.0 की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

MPCG NEWS

Leave a Comment