window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP BREAKING: RGPV घोटाले में मुख्य आरोपी तत्कालीन कुलपति गिरफ्तार - MPCG News

MP BREAKING: RGPV घोटाले में मुख्य आरोपी तत्कालीन कुलपति गिरफ्तार

भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) घोटाले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. भ्रष्टाचार के आरोप में फरार आरोपी तत्कालीन कुलपति सुनील गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रायपुर से आरोपी सुनील गुप्ता की गिरफ्तारी हुई है. भोपाल पुलिस ने रायपुर से कुलपति को गिरफ्तार किया है. हालांकि मामले में अभी भी दो आरोपी फरार हैं.

सुनील गुप्ता समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर विद्यार्थी परिषद ने सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन किया था. साथ ही बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी को ज्ञापन भी सौंपा था. पूर्व कुलपति पर 20 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है.

सुनील गुप्ता ने 1 अप्रैल को अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी. लेकिन भोपाल कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है.

बीते दिन मामले में पुलिस ने शिकंजा कसते हुए फरार तीन आरोपियों के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था. तीनों आरोपियों के अकाउंट में करीब 58 लाख रुपए थे, साथ ही आरोपियों की संपत्ति कुर्की के लिए पुलिस ने कोर्ट से अनुमति मांगी है.

बता दें कि RGPV के सरकारी खाते से 19.48 करोड़ रुपये प्राइवेट अकाउंट में ट्रांसफर किए जाने के मामले पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ दर्ज किया है. आरोपी तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर, तत्कालीन रजिस्ट्रार और कंट्रोलर के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है.

क्या है पूरा मामला

आरजीपीवी ने छात्रों के पैसों से एफडी कराई थी और उन पैसों का दुरुपयोग किया गया था. करीब 20 करोड़ रुपए निजी अकाउंट में ट्रांसफर किए थे. इस मामले में यूनिवर्सिटी के तत्कालीन रजिस्ट्रार आर एस राजपूत, रिटायर्ड फाइनेंस कंट्रोलर ऋषिकेश वर्मा, तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार का नाम सामने आया था. जिसके बाद उन पर एफआईआर की गई है. आरबीएल बैंक के कर्मचारी कुमार मयंक, दलित संघ सोहागपुर पर भी गड़बड़ी के आरोप लगे थे. जिसके बाद सभी पर धोखाधड़ी के मामले गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी.

Related posts

MP बावड़ी हादसाः मृतकों की संख्या 35 पहुंची, 21 लोगों का शव बाहर निकाला गया

MPCG NEWS

Ban of panipuri: एमपी के इस जिले में गोलगप्पे की बिक्री पर लगा बैन, जानें क्या है वजह ?

MPCG NEWS

भगवान भरोसे घोड़ाडोंगरी डाकघर: पोस्ट मास्टर की मनमर्जी ग्रामीण परेशान

MPCG NEWS

Leave a Comment