window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP में पंचायत सचिवों की बल्ले-बल्ले, 7वें वेतनमान, आरक्षण और अनुकंपा नियुक्ति समेत मिलेंगे कई लाभ - MPCG News

MP में पंचायत सचिवों की बल्ले-बल्ले, 7वें वेतनमान, आरक्षण और अनुकंपा नियुक्ति समेत मिलेंगे कई लाभ

CM शिवराज ने किया बड़ा ऐलान

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पंचायत सचिवों का सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई बड़ी घोषणाएं की है. पंचायत सचिवों को सातवें वेतनमान का लाभ तत्काल प्रभाव से मिलेगा. समय मान वेतनमान भी दिया जाएगा. पंचायत सचिव को 5 लाख रुपए का दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा.

सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे कई लोगों ने यह कहा है कि कर्मचारियों को वेतन मिलने की तारीख तय नहीं है. अगर वेतन न मिले तो कोई काम क्या करेगा. इसलिए यह सुनिश्चित करेंगे की 1 तारीख को आपका वेतन निश्चित तौर पर आपको मिल जाए. पंचायत सचिवों को सातवें वेतनमान का लाभ तत्काल प्रभाव से दिया जाएगा. पंचायत सचिवों को समय मान वेतनमान भी दिया जाएगा.

यदि असमय काल के गाल में हमारे साथी चले जाते हैं. ऐसी परिस्थिति में पंचायत सचिव के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी. इसकी प्रक्रिया अत्यंत सरल की जाएगी. पंचायत सचिवों को सेवानिवृत्त होने पर एकमुश्त तीन लाख रुपए की राशि देने का काम किया जाएगा. पीसीओ(पंचायत समन्वय अधिकारी) के पदों पर नियुक्ति के समय 50% आरक्षण ग्राम पंचायत सचिवों को दिया जाएगा. पंचायत सचिव को 5 लाख रुपए का दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा.

Related posts

उज्जैन में बच्ची के साथ रेप करने वाला ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, भागने की कोशिश के दौरान पैर में लगी चोट

MPCG NEWS

जिले एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हुए जिले के प्रथम *केप्टन* बनने का सौभाग्य प्राप्त किया

MPCG NEWS

आर्यन कोल वेनिफिकेसन कंपनी के चरणों मे नत मस्तक है जिला प्रशासन-लालदेव सिंह।

MPCG NEWS

Leave a Comment