window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP में किसान पर जानलेवा हमला: गर्दन में फंसे चाकू के साथ इंदौर रेफर - MPCG News

MP में किसान पर जानलेवा हमला: गर्दन में फंसे चाकू के साथ इंदौर रेफर

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बरुड थानाक्षेत्र में एक किसान पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने किसान के साथ मारपीट कर गर्दन में चाकू के वार किए। गर्दन में चाकू फंसी अवस्था में किसान को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया।

अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार, किसान दशरथ पिता गंगाराम पटेल (38) देवली मार्ग स्थित खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान शाम के समय चार अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। डॉक्टर गौरव ने बताया कि मरीज की स्थिति गंभीर है। गर्दन में चाकू फंसा हुआ है। घायल ने बताया कि मारपीट में उसे चाकू मारा गया है।

Related posts

बैतूल ब्रेकिंग: पंचायत भवन की छत में लगा पंखा गिरने से दो महिलाएं घायल

MPCG NEWS

MP Board: 5वीं, 8वीं बोर्ड की स्थगित परीक्षा की नई तिथि जारी, 15 और 17 अप्रैल को होगा पेपर

MPCG NEWS

दो स्टूडेंट और होमगार्ड सैनिक की गोलियां और धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

MPCG NEWS

Leave a Comment