window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP ब्रेकिंग: दीपावली के दूसरे दिन यहां होता है खतरों का खेल, कमजोर दिल वाले इस वीडियो को ना देखें - MPCG News

MP ब्रेकिंग: दीपावली के दूसरे दिन यहां होता है खतरों का खेल, कमजोर दिल वाले इस वीडियो को ना देखें

कमजोर दिल वाले इस वीडियो को ना देखें

उज्जैन। आज के युग में भी मध्यप्रदेश के उज्जैन में आस्था और परंपरा के नाम पर खतरों का खेल चल रहा है। यहां लोग खुद को गायों के पैर तले रौंदवाते हैं और वो भी खुशी खुशी। दीपावली के दूसरे दिन खतरों का यह खेल होता है। लोगों की मान्यता है कि गाय के पैरों (खुर) से खुद को रौंदवाने से साल भर घर में सुख समृद्धि आती है।

उज्जैन से करीब 70 किलोमीटर दूर भीड़ावद गांव में ऐसी परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है, जिसे सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। चार हजार की आबादी वाले इस गांव में दीपावली के दूसरे दिन दर्जनों लोग मन्नत लेकर आते हैं और जमीन पर लेट जाते हैं। फिर उनके ऊपर गाय छोड़ दी जाती हैं। दर्जनों गाय जमीन पर लेटे लोगों के ऊपर से गुजर जाती हैं। इस मंजर को देखने के लिए हर साल इस गांव में हजारों लोग जमा होते हैं। यह परंपरा सालों से चली आ रही है। इसे रोकने की हिम्मत किसी में नहीं है।

Related posts

राठौर जनरलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर राठौर समाज ने किया दीपक राठौर का सम्मान

MPCG NEWS

स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती भदोरिया ने दिलाई मतदान की शपथ संकल्प पत्र भी भरवाए

MPCG NEWS

मुलताईं अस्पताल से रेफर दो नवजात बच्चों की मौत

MPCG NEWS

Leave a Comment