window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP ब्रेकिंग: एक साथ उठी 9 अर्थी, दूल्हा ले रहा था फेरे, इधर सड़क हादसे में दोस्तों ने गंवा दी जान - MPCG News

MP ब्रेकिंग: एक साथ उठी 9 अर्थी, दूल्हा ले रहा था फेरे, इधर सड़क हादसे में दोस्तों ने गंवा दी जान

शादी में शामिल होने के बाद जा रहे थे राजस्थान

राजगढ़। मध्य प्रदेश में एक शादी में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे दूल्हे के दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। राजस्थान के पास उनके कार की टक्कर एक ट्राले से हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 1 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी 9 लोगों की एक साथ गांव में अर्थी उठी जिसके बाद जिसने भी इस मंजर को देखा उसके आंसू छलक पड़े।

दरअसल राजगढ़ जिले के डूंगरी गांव में एक बारात आई थी जिसमें शामिल होने दूल्हे के दोस्त भी राजस्थान से आए थे। कुछ समय बाद वे सभी वहां से अपने घर के लिए निकल गए। लेकिन इस दौरान रास्ते में उनकी कार की एक ट्राले से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। एंबुलेंस की मदद से अन्य 8 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां 7 लोगों की मौत हो गई। एक अन्य घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे की जानकारी जैसे ही मृतकों के परिजनों को लगी उनके होश उड़ गए। सभी मृतक दोस्तों की राजस्थान के इकलेरा में एक साथ अर्थी उठी जिसे देख शहर में सन्नाटा सा छा गया। फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related posts

मांगी गई जानकारी नहीं देकर सीएमओ भ्रमित करने का कर रहे प्रयास

MPCG NEWS

ब्रेकिंग: भोपाल में ‘कमलनाथ वॉन्‍टेड’ के लगे पोस्‍टर, QR कोड स्कैन वाले पोस्टर में मिली ये कहानी

MPCG NEWS

मिर्ची बाबा: पुलिस ने कोर्ट में सौंपी 566 पेज की चालान

MPCG NEWS

Leave a Comment