window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP में सीखो कमाओ योजना का पोर्टल नही चलने से नही हो रहा है युवाओं का पंजीयन - MPCG News

MP में सीखो कमाओ योजना का पोर्टल नही चलने से नही हो रहा है युवाओं का पंजीयन

युवाओं ने कलेक्टर के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौपा

मुलताईं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई सीखो कमाओ योजना का पोर्टल नही चलने युवाओं का पंजीयन नही हो रहा है। जिससे योजना का उद्देश्य पूरा नही हो पा रहा है। जिसके चलते युवाओं ने कलेक्टर अमनबीर सिंह को सौपा है। युवा आर्यमन सोनी सहित युवाओं द्वारा सौपे ज्ञापन में बताया कि उनके द्वारा लगातार 4 दिन से एमपी आन लाईन से पोर्टल में जाकर मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत आवेदन करने का प्रयास किया जा रहा है।लेकिन पोर्टल नहीं खुल रहा है। बेबसाइट पर ओटीपी नहीं आ रहा है। ईमेल पर यहां अलर्ट और एरर आ रहा है। जिससे इस योजना का लाभ लेना चाह रहे सैकड़ो बेरोजगार रोजगार से वचित हो रहे है। युवाओं ने शीघ्र पोर्टल चालू करवाए जाने का अनुरोध किया है।

Related posts

सचिव संगठन जिला रायसेन की जनपद स्तरीय बैठक सांची में विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित हुई

MPCG NEWS

डुल्हारा में अवैध कोयला खनन पर सख्ती: खनिज विभाग ने गड्ढों को भरकर किया बंद

MPCG NEWS

कोसमी जोड़ पर सड़क किनारे दुकान लगा रहे लोगों को सुबह तक दुकानें हटाने की धमकी

MPCG NEWS

Leave a Comment