window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP में राहुल गांधी को ‘गुल्लक’ में हौसलों की भेंट, बच्चे ने राहुल गांधी को सौंपी पॉकेट मनी की सारी दौलत - MPCG News

MP में राहुल गांधी को ‘गुल्लक’ में हौसलों की भेंट, बच्चे ने राहुल गांधी को सौंपी पॉकेट मनी की सारी दौलत

CM बघेल हुए गदगद, कहा- जब लड़ाई अधर्म और अन्याय के विरुद्ध हो तो हर सहारा ताकत बनता है

रायपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों खूब चर्चे में है, चाहे उनसे भारी संख्या में जुड़ रहे लोगों की बात करें या फिर किसी ऐसी तस्वीर की जो हर किसी को कयाल कर देती है। इसी बीच भारत जोड़ो यात्रा में एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली, जिसकी दरियादिली देखकर राहुल गांधी के साथ सीएम बघेल भी कायल हो गए।

ये तस्वीर MP के खरगोन की है, जहां एक छोटे बच्चे ने राहुल गांधी को गुल्लक देकर उनके यात्रा की हौंसला आफजाई की। उस गुल्लक में भले ही पॉकेट मनी के चंद सिक्के हों, लेकिन उस बच्चे ने राहुल गांधी और यात्रा को अपनी खुशियां सौंपकर जोश से गदगद कर दिया। सीएम बघेल उस बच्चे की दरियादिली देखकर खुद को रोक नहीं सके और ट्वीट कर उन्होंने बच्चे को आशीर्वाद दिया।

सीएम बघेल ने ट्वीटकर लिखा कि समुद्र मंथन के समय अगर नल और नील का विज्ञान और वानर सेना का सामर्थ्य था तो उस “गिलहरी” का भी योगदान था। जब लड़ाई अधर्म और अन्याय के विरुद्ध हो तो हर सहारा ताकत बनता है।

सीएम बघेल ने उस बच्चे की कही बात ट्वीट कर लिखा कि “यात्रा के दौरान राहुल जी को पैसों की ज़रूरत पड़ेगी..इसलिए मैं अपना गुल्लक लेकर आया हूं” बच्चे को आशीष। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Related posts

VIDEO: MP में ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने किया सुसाइड, सीसीटीवी में कैद घटना

MPCG NEWS

बैतुल ब्रेकिंग: झल्लार के पास टवेरा और बस की टक्कर में 11 लोगो की मौत

MPCG NEWS

विधानसभा चुनाव 200 धरमपुरी में कांग्रेस , बीजेपी सहित 2 फार्म जमा

MPCG NEWS

Leave a Comment