window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP में महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: 6 लाख के गहने और 12 हजार कैश बरामद - MPCG News

MP में महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: 6 लाख के गहने और 12 हजार कैश बरामद

GRP ने 12 महिलाओं को पकड़ा, 15 से ज्यादा चोरियों का खुलासा

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में रेलवे पुलिस ने महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश कर 12 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के पास से 6 लाख के जेवर और 12 हज़ार नगदी बरामद किया है। इसके साथ ही अब तक करीब 15 से ज्यादा चोरियों का खुलासा किया।

 

जबलपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय महिला चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 12 महिलाओं को अपनी गिरफ्त में लिया। महिलाओं के पास से लाखों रुपए के जेवरात और नगदी सहित एक मोबाइल भी बरामद किया है।

नागपुर की हैं आरोपी महिलाएं

जीआरपी (जबलपुर) की पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली इन महिलाओं को नरसिंहपुर जिले के बनखेड़ी से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने यह कार्रवाई तीन अगस्त को कंचन पांडे की शिकायत पर की, जिसने गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर विंध्याचल एक्सप्रेस में चढ़ते समय अपने पर्स से लगभग दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण गायब पाए थे।

बनखेड़ी से किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को महिला गिरोह का भंडाफोड़ किया और गाडरवारा से करीब 30 किलोमीटर दूर बनखेड़ी से इसके सदस्यों को गिरफ्तार किया।

10-15 मामलों में शामिल रही हैं महिलाएं

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरोह के पास से करीब छह लाख रुपये के आभूषण और 12,000 रुपये नकद जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस को बाद में पता चला कि गिरोह पहले से ही इसी तरह के 10-15 मामलों में शामिल है और गाडरवारा और खंडवा जीआरपी पुलिस थानों से उनके खिलाफ वारंट जारी हैं।

Related posts

मित्र से दिलवाई धमकी , तीन परिवार बर्बाद करने को कह कर फोन काटा

MPCG NEWS

बैतूल बड़ा हादसा: मतदान ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षाकर्मियों से भरी बस पलटी, कई जवान घायल

MPCG NEWS

BREAKING: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, दर्जनों झुलसे

MPCG NEWS

Leave a Comment