window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP में फिर नर्सिंग की परीक्षाएं निरस्त: 3 साल से एक ही क्लास में पढ़ रहे छात्र - MPCG News

MP में फिर नर्सिंग की परीक्षाएं निरस्त: 3 साल से एक ही क्लास में पढ़ रहे छात्र

हाईकोर्ट के निर्देश पर आगामी आदेश तक स्थगित, जानिए आखिर क्यों गई परीक्षा स्थगित ?

भोपाल। मध्य प्रदेश में नर्सिंग घोटाले (nursing scam) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कई बार निरस्त हो चुकी B.SC नर्सिंग (B.SC Nursing), पोस्ट बीएससी नर्सिंग (Post B.Sc Nursing) और एमएससी नर्सिंग (M.Sc Nursing) फर्स्ट ईयर की परीक्षाएं ग्वालियर हाईकोर्ट (Gwalior High Court) के निर्देश पर फिर स्थगित कर दी गई है। 28 फरवरी 2023 से पोस्ट बीएससी नर्सिंग और 1 मार्च 2023 से बीएससी नर्सिंग की परीक्षा आयोजित होने वाली थी।

हाईकोर्ट ने परीक्षा आयोजित करने पर सवाल उठाए थे। ग्वालियर हाईकोर्ट ने कहा जिन कॉलेजों की मान्यता एक महीने पहले निरस्त की गई, फिर उन्हें बहाल किया गया तो आखिर ऐसे कॉलेज कैसे परीक्षा आयोजित करवा रहे हैं। बता दें कि मान्यता में गड़बड़ी को लेकर कई कॉलेजों की मान्यता निरस्त की गई थी। बाद में कई कॉलेजों की मान्यता बहाल की गई थी।

तीन साल से नहीं हुई परीक्षा

मध्य प्रदेश में B.SC नर्सिंग,पोस्ट बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की तीन साल से परीक्षा नहीं हुई है। स्टूडेंट्स तीन साल से एक ही क्लास में पढ़ रहे हैं। परीक्षा नहीं होने से छात्र भी परेशान हैं। उन्होंने कई बार इस मुद्दे को लेकर हंगामा कर चुके हैं।

Related posts

अस्थाई रोजगार सहायक और नल खोलने वाले मजदूर मलाईदार विभाग ही क्यों ?

MPCG NEWS

बजरंग दल शौर्य जागरण रथ यात्रा कार्यक्रम को लेकर केन्दुआ प्रखण्ड का हुआ बैठक सम्पन्न

MPCG NEWS

दूसरे धर्म में शादी/निकाह से पहले करवाना होगा पुलिस वेरिफिकेशन, वरना होगी कार्रवाई- गृहमंत्री नरोत्तम

MPCG NEWS

Leave a Comment