window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); Guna Bus Accident: सीएम डॉ मोहन बोले- जिम्मेदार को छोड़ेंगे नहीं, जांच के दिए आदेश - MPCG News

Guna Bus Accident: सीएम डॉ मोहन बोले- जिम्मेदार को छोड़ेंगे नहीं, जांच के दिए आदेश

BJP के पूर्व विधायक सिसोदिया ने कहा- दोषियों पर दर्ज हो मुकदमा

भोपाल। मध्यप्रदेश के गुना में भीषण बस हादसे पर सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा है कि घटना में जो भी जिम्मेदार है उसे छोड़ेंगे नहीं। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति न हो इसके लिए प्रबंध करेंगे। सीएम मोहन ने कहा इस मामले में जांच के आदेश किए जा चुके है। दुःख की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है। प्रशासन इस तरह की घटनाओं को सख्ती से रोके इसके लिए आवश्यक प्रबंध करेंगे। सड़कों पर इस तरह के जो डेंजर जोन है, उनको भी चिन्हित करेंगे।

बीजेपी के पूर्व विधायक यशपाल सिसोदिया ने गुना हादसे को लेकर कहा कि मामले में मुख्यमंत्री से मांग की है कि दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करना चाहिए। यात्री बस का परमिट करीब 2 साल पहले खत्म हो चुका था। बस में अनेक अनियमितता थी। बस की परमिट, इंश्योरेंस समेत अनेक दास्तावेज जो अपग्रेड होने चाहिए वह 2020-22 के बाद अवैध हो गए थे। ये गंभीर घटना है। दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए। यशपाल सिसोदिया ने कहा निष्पक्ष जांच के अलावा दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए।

Related posts

घोड़ाडोंगरी: एमपी वर्किंग जर्नालिस्ट युनियन ब्लॉक इकाई का हुआ गठन, शिवाजी सुने बनाए गए ब्लॉक अध्यक्ष सचिव शंकर साहू

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा: कांग्रेस नेताओं पर बलवा का मामला दर्ज: राहुल गांधी के निलंबन के विरोध में किया था प्रदर्शन

MPCG NEWS

बैतुल: सख्ती से बंद कराए जाएंगे खुले बोरवेल, बंद करने का खर्च बोर मालिक को वहन करना होगा

MPCG NEWS

Leave a Comment