window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); BIG BREAKING: शराब पीने दो युवकों की बिगड़ी तबीयत - MPCG News

BIG BREAKING: शराब पीने दो युवकों की बिगड़ी तबीयत

इलाज के दौरान एक की हुई मौत, दूसरे की हालत गंभीर

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है, जिसका इलाज अस्पातल में किया जा रहा है। वहीं परिजनों का आरोप है कि शराब पीने के बाद दोनों युवकों की तबीयत बिगड़ी। फिलहाल इस पुरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

दरअसल, खंडवा के आनंद नगर में रहने वाले दो भाइयों ने एक शासकीय शराब दुकान से शराब खरीदी और घर आकर जब रात में शराब पी तो दोनों की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें एक की ईलाज के दौरान ही दुखद मौत हो गई। तो दूसरे युवक की हालत गंभीर है, जिसका उपचार अभी जारी है। इस पुरे मामले में परिजनों ने आरोप लगाया की शराब पीने के बाद दोनों युवकों की तबीयत बिगड़ी है। परिजनों को शक है कि शराब में कुछ जहरीला पदार्थ मिला था।

इस पुरे मामले में मोघट थाना प्रभारी बृजभूषण हिरवे ने बताया कि, शराब पीने के बाद एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। जिसका पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने ने कहा कि मामले में आबकारी विभाग से भी जांच करवाएंगे। फ़िलहाल इस पुरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Related posts

परमपिता जगत के परमात्मा के सिवाय किसी की औकात नहीं कि भारत देश को हिन्दु राष्ट्र घोषित कर दे जब समय आएगा तो परमात्मा पूरे जगत को हिन्दुराष्ट्र कर देगें-पं मुरलीधर महाराज

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा में बोरिंग पर प्रतिबंध: आदेश उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

MPCG NEWS

महाविद्यालय प्राचार्य हाथों में झाड़ू थाम स्वयंसेवकों के साथ की साफ सफाई

MPCG NEWS

Leave a Comment