window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); BETUL SEX RACKET पर पुलिस की लगाम: होटल में पुलिस का छापा, 8 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा - MPCG News

BETUL SEX RACKET पर पुलिस की लगाम: होटल में पुलिस का छापा, 8 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

पैसे लेकर संचालक किराए पर देता था कमरा देखें VIDEO

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की एक होटल में पुलिस ने छापा मारा है। इस दौरान पुलिस ने 8 कमरों से आठ जोड़ों को पकड़ा है। पुलिस 16 युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर थाने लेकर गई है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। यह पूरा मामला जिले के गंज थाना क्षेत्र का है।

गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुलमोहर होटल में पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने होटल के 8 अलग-अलग कमरों से 8 जोड़ों को पकड़ा है। बताया गया कि होटल संचालक पैसे लेकर प्रेमी जोड़ों को कमरे किराए पर देती थी। इससे पहले भी कई बार इस होटल पर पुलिस छापा मार चुकी है।

 

बताया जा रहा है कि इसके पहले भी इस होटल से आपत्तिजनक हालत में प्रेमी जोड़ों को पकड़ा जा चुका है। एक बार फिर पुलिस ने दबिश देकर 8 जोड़ों को हिरासत में लिया है। होटल में अनैतिक गतिविधिया संचालित किए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल गंज थाना पुलिस सभी युवक युवतियों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही। संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Related posts

VIDEO Bike Stunt छिंदवाड़ा: युवा जोड़े को बीच सड़क पर महंगी पड़ी स्टंटबाजी

MPCG NEWS

BIG BREAKING: जयवर्धन सिंह होंगे MP प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव के बाद मिलेगा अवसर

MPCG NEWS

बैतूल जिलें के रानीपुर थाना प्रभारी और कॉन्स्टेबल ने गरीब ग्रामीण से की 10 हजार रुपये की अवैध उगाई

MPCG NEWS

Leave a Comment