window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); Betul News: 3 कांग्रेस पार्षद पार्टी से निष्कासित: नगर परिषद के अध्यक्ष चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग - MPCG News

Betul News: 3 कांग्रेस पार्षद पार्टी से निष्कासित: नगर परिषद के अध्यक्ष चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग

कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने पर हुई कार्रवाई

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की आठनेर नगर परिषद की तीन कांग्रेस पार्षद को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। क्रॉस वोटिंग के चलते पार्टी ने 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है। तीनों ही महिला पार्षद है।

पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीता प्रदीप झोड़, रंजीता परेश मकरदे, प्रियंका सुनील राठौर शामिल है। तीनों महिला पार्षदों ने नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की थी। जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीनों महिला प्रत्याशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

पार्टी ने इसपर स्पष्टीकरण मांगा था, जो समय पर प्राप्त नहीं हुआ। जिस पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने तीनों पार्षदों को पार्टी से 6 साल के निष्कासित कर दिया है।

Related posts

मध्यप्रदेश में 15 मई से बड़ा आंदोलन: विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर्स करेंगे हड़ताल

MPCG NEWS

MP Board 5th-8th Result 2025: आज होगा जारी एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट, बोर्ड छात्रों का इंतजार खत्म

MPCG NEWS

सारणी शॉपिंग सेंटर में अवैध कब्जा: रसूख के आगे बेबस दिखा एमपीपीजीसीएल प्रशासन

MPCG NEWS

Leave a Comment